सैलाना

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह नजर आया। आयोजन के माध्यम से आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकजुटता और अपनी पहचान को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया। महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी कर आयोजन को सफल बनाया।
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने क्षेत्र के कई गांवों में जा कर रैली में सम्मिलित हुए साथ ही सभा का आयोजन किया और समाज को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया डोडियार ने बताया कि आदिवासी दिवस पूरे विश्व में 32 सालों से मनाया जा रहा ये हमारी संस्कृति और प्रथा है।
रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली। घंटाचर, बस स्टैंड चौराहा सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से रैली गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन एकजुट होकर आदिवासी समाज की एकता, भाईचारे और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संदेश देते नजर आए।
रैली में युवाओं की संख्या अधिक रही। डीजे पर बज रहे गीतों की धुन पर युवा उत्साह के साथ थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। कई स्थानों पर समाजजनों ने पारंपरिक अंदाज में अपनी खुशी का इजहार किया। रैली को देखने के लिए नगरवासी भी जगह-जगह मौजूद रहे।
रैली के दौरान पूरे नगर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। समाजजनों ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हुए कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।




