Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Ratlam
  • FastTrack Court:रतलाम में हर दिन होगी कलेक्टर न्यायालय में  प्रकरणों की सुनवाई

FastTrack Court:रतलाम में हर दिन होगी कलेक्टर न्यायालय में  प्रकरणों की सुनवाई

Posted on 10 August 202610 August 2026 By dvnews24x7.com No Comments on FastTrack Court:रतलाम में हर दिन होगी कलेक्टर न्यायालय में  प्रकरणों की सुनवाई
MP, Ratlam

कलेक्टर न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों की नियमित सुनवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा न्यायालय के नियमित संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने न्यायालय के रीडर एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि न्यायालय में दर्ज प्रकरणों की नियमित रूप से पेशी निर्धारित कर नियत तिथि पर प्रकरण सुनवाई हेतु प्रस्तुत किए जाएं।

कलेक्टर न्यायालय में राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ खनिज संबंधी प्रकरण, फौजदारी एवं प्रतिबंधात्मक प्रकरण तथा विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की न्यायालयीन अधिकारिता में आने वाले अन्य प्रकरणों की भी सुनवाई की जाती है। कलेक्टर ने इन सभी श्रेणियों के लंबित प्रकरणों को व्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध कर नियमित सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

न्यायालय के रीडर को लंबित प्रकरणों की अद्यतन सूची तैयार करने, पुराने एवं अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से सूचीबद्ध करने तथा नियमित कॉज लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नोटिस की समय पर तामील, संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता तथा अधीनस्थ न्यायालयों अथवा कार्यालयों से अपेक्षित रिकॉर्ड समय पर प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रकरणों में अनावश्यक स्थगन से बचते हुए प्रत्येक पेशी पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। पक्षकारों को अनावश्यक रूप से बार-बार उपस्थित न होना पड़े तथा उन्हें निर्धारित तिथि पर सुनवाई का समुचित अवसर प्राप्त हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर द्वारा अब न्यायालय में नियमित रूप से प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। इससे राजस्व, खनिज, फौजदारी एवं अन्य वैधानिक प्रकरणों के निराकरण में गति आएगी तथा कलेक्टर न्यायालय की कार्यवाही अधिक नियमित, प्रभावी एवं सुव्यवस्थित होगी।

Tags: Ratlam MP

Post navigation

❮ Previous Post: बरकतअली काजी सैलाना तहसील अध्यक्ष नियुक्त
Next Post: पूरे विश्व में 32 सालों से मनाया जा रहा विश्व आदिवासी दिवस -डोडियार ❯

You may also like

India
Tanzania Diwali celebrations :विदेशों में दिवाली 
13 November 2023
Ratlam
10 माह की मासूम का आधी रात को अपहरण
18 August 2024
MP
Khel Chetana Mela: 24वें खेल चेतना मेले का शुभारंभ आज
10 January 2024
Bhopal
रतलाम में प्रतिभाओं का महाकुंभ: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने 2500 से अधिक मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।
10 January 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सैलाना में कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन, शिव भक्ति में डूबा नगर
  • पूरे विश्व में 32 सालों से मनाया जा रहा विश्व आदिवासी दिवस -डोडियार
  • FastTrack Court:रतलाम में हर दिन होगी कलेक्टर न्यायालय में  प्रकरणों की सुनवाई
  • बरकतअली काजी सैलाना तहसील अध्यक्ष नियुक्त
  • सैलाना पुलिस ने  छात्राओं को देखकर हीरो गिरी करने वाले मनचलों की जमकर खबर ली लड़कियों को देखकर अशोभनीय डांस कर रिल बनाने वालों का जुलूस निकाला उसी स्थान पर कान पकड़कर माफी मंगवाई

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown