कल्याण केदारेश्वर से उज्जैन ज्योतिर्लिंग तक निकली विशाल पैदल कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सैलाना
रतलाम जिले के सैलाना में रविवार को कल्याण केदारेश्वर महादेव से उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर तक निकलने वाली विशाल पैदल कावड़ यात्रा का नगर में भव्य और हर्षोल्लास के साथ आयोजन हुआ। कावड़ यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान पूरा सैलाना भगवान शिव की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।
विशाल कावड़ यात्रा का शुभारंभ नीलकंठ महादेव मन्दिर पर पूजा अर्चना महाआरती से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रतलाम की ओर रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री, महिलाएं एवं शिवभक्त शामिल हुए। जगह-जगह नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा, पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुकूल सोनी मित्र मंडल ने किया भव्य स्वागत
सदर बाजार में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी एवं मित्र मंडल द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का भी स्वागत किया गया। वहीं कावड़ यात्रा के संयोजक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर का जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी के संग जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी एवं मित्र मंडल द्वारा भगवान महाकालेश्वर की तस्वीर भेंट कर, पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
अनुकूल सोनी मित्र मंडल द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत ने कावड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों में उत्साह और उमंग भर दी।

कावड़ यात्रा में आगे-आगे भोलेनाथ की बारात के रूप में भूत-भावन बराती चल रहे थे, जो शिवभक्ति का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिवभक्ति गीतों की धुन पर भक्ति नृत्य किया। डीजे और भजनों के बीच पूरा नगर शिवमय नजर आया।
इन स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत
कावड़ यात्रा का नीलकंठ महादेव चौराहा, पैलेस चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा एवं सदर बाजार सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और संगठनों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। वहीं शीतला माता समिति द्वारा कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। बजरंग चौक-मस्जिद चौराहा पर नारायण मईडा एवं हिंदू संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया।
धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ
कल्याण केदारेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस विशाल कावड़ यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष क्रांति जोशी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नगर के धर्म प्रेमी जन शामिल हुए। कावड़ यात्रा के संयोजक पंकज राठौर एवं कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया।
यह कावड़ यात्रा बुधवार को उज्जैन पहुंचेगी, जहां कावड़ यात्री बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।




