विधायक कमलेश्वर डोडियार की अध्यक्षता में सैलाना एवं बाजना के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न,कार्यों में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी
सैलाना

बुधवार को जनपद पंचायत सभागृह में विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सभी शासकीय विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक सुबह 11 बजे से 5 बजे तक ली।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। विधायक कमलेश्वर डोडियार की अध्यक्षता में
आयोजित बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदू मईड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील जायसवाल, तहसीलदार मनीष जैन, बाजना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, सैलाना जनपद पंचायत सीईओ सुंदर खन्ना, बाजना जनपद पंचायत सीईओ मनीष भावर सहित दोनों विकासखंडों के समस्त विभागों के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत में ही 55 शासकीय विभागों में से केवल 13 विभागों की जानकारी प्रस्तुत होने पर विधायक डोडियार ने अधिकारियों पर कड़ी आपत्ति जताई और सभी विभागों को अनिवार्य रूप से पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासियों और ग्रामीण जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा बिना तैयारी आने वाले अधिकारियों पर विशेषाधिकार हनन व अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की बात कही।
बैठक में इन विभागो की हुई समीक्षा
क्रषि विभाग, उद्यानिकी विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल जीवन मिशन, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग, नगर परिषद, वेटनरी विभाग, जेल विभाग सहित अन्य कई विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
इनको लगी फटकार
जेल विभाग के अधिकारियो को सख्त लहजे मे हिदायत देते हुए कहा की बंदियो के परिजन से अवैध वसूली व बंदियो को खाना सही नही मिलने की बात कही। और समाधान शीघ्र करने की बात कही। विद्युत विभाग को बार-बार बिजली कटौती पर हिदायत देकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वही
ग्रामीण क्षेत्र में पैयजल पाइप व्यवस्थित रूप से न बिछाने और खोदे गए गड्ढों की मरम्मत न होने पर विधायक डोडियार ने नाराजगी जताई। सकरावदा, बोरदा आदि गांवों में नल-जल योजना की भ्रामक जानकारी देने पर उन्होंने फटकार लगाते हुए संबंधित विभाग को डेटा तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिए, इसी तरह सैलाना और बाजना क्षेत्र में 1,386 हैंडपंपों में से शेष बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की बात कही विभिन्न ग्रामों मे आगामी पैयजल संकट को देखते हुए नवीन हैंडपंप खनन की कार्ययोजना तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया।
लोक निर्माण विभाग के कार्यों पर गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए पिछले वर्षों में स्वीकृत भवन एव सड़क और उनके मरम्मत आदि के आवंटन व खर्च का संपूर्ण ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के तहत चलने वाली जननी सुरक्षा एवं पोषण जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान प्रसूति पश्चात महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार व लड्डू वितरण की अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई। सैलाना व बाजना को निर्देश दिए गए कि प्रसव पूर्व जांच, भर्ती महिलाओं को भोजन-दवाओं की उपलब्धता तथा कुपोषित बच्चों की जांच कर उन्हें एनआरसी में अनिवार्य रूप से भर्ती करवाने की बात पर जोर दिया।
विधायक डोडियार ने सैलाना व बाजना तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि पटवारियों के माध्यम से नामांतरण व बंटवारे के लंबित प्रकरणों का तुरंत निपटारा की बात कही तथा पीएम किसान सम्मान निधि में नए पात्र किसानों के नाम जोड़ने की बात कही। उधर स्वामित्व योजना के तहत किए गए सर्वे और जारी पट्टों/रजिस्ट्री, आपदा/राहत प्रकरणों, सर्पदंश, मकान क्षति आदि की 3 वर्ष की जानकारी मांगी गई।
बैठक में पुलिस प्रशासन कृषि उपज मंडी सैलाना के सचिव को मंडी की कम प्रगति पर सुधार लाने तथा आय व कार्यों को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के भूमि पूजन व शिलान्यास में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।
विधायक डोडियार ने अधिकारियों से दो-टूक कहा कि शासन की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
यदि कोई गडबड़ी पाई जाती है तो उसकी समस्त जवाबदेह संबंधित विभाग के मुखिया की रहेगी।




