सैलाना

रतलाम जिले के सैलाना में प्रभु दयाल गेहलोत ओपन स्टेडियम में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के लिए बनाई गई अस्थायी 47 पटाखा दुकानों का निरीक्षण करने राजस्व अधिकारियों की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची।

निरीक्षण टीम में तहसीलदार प्रतिभा भाभर, नायब तहसीलदार करमचंद डोडियार, राजस्व निरीक्षक कोमल चारेल के साथ तहसीलदार रीडर शोएब खान सहित राजस्व अमला आदि ने पटाखा दुकान का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रतिभा भाभर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों के लायसेंस आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए



