Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • गणगौर पर्व पर महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

गणगौर पर्व पर महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Posted on 10 March 202610 March 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on गणगौर पर्व पर महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Blog

आलोट। नगर में गणगौर पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ भव्य गणगौर यात्रा निकाली। यात्रा नगर के जगदेवगंज स्थित बद्री विशाल मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राजेंद्र चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से माता गणगौर की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात यात्रा पुनः मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

गणगौर यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी शामिल हुईं और अपने हाथों में माता गणगौर की प्रतिमाएं व पूजन थाल लेकर चल रही थीं। महिलाएं पारंपरिक मंगलगीत गाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल रहीं। यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं ने माता गणगौर के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणगौर पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पवित्र दांपत्य जीवन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए व्रत-पूजन करती हैं, वहीं अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना के साथ माता गणगौर की आराधना करती हैं।

Post navigation

❮ Previous Post: पूर्व छात्रों ने बांटे अनुभव, विद्यार्थियों को लक्ष्य साधने का दिया संदेश

You may also like

Blog
शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम की दूसरी संध्या पर कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
3 August 2024
Blog
झारखंड में बड़ा रेल हादसा
30 July 2024
Blog
02 किलो 147 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, आलोट पुलिस की कार्रवाई
9 March 2026
Blog
थाना बरखेड़ा कला पुलिस द्वारा अवैध वसूली व चोरी के प्रकरण में 4 वर्ष से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
9 February 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गणगौर पर्व पर महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
  • पूर्व छात्रों ने बांटे अनुभव, विद्यार्थियों को लक्ष्य साधने का दिया संदेश
  • कुबरेश्वर धाम महादेव मंदिर में अष्टमी पर फाग उत्सव,भक्ति संगीत के साथ होगा श्याम से शिव का मिलन
  • जन्मदिन की पार्टी में चली गोली, युवक घायल; आरोपी हिरासत में
  • 02 किलो 147 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, आलोट पुलिस की कार्रवाई

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown