सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मंत्री चेतन्य कश्यप की पूज्य माताजी स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सैलाना
मध्यप्रदेश शासन में मंत्री श्री चैतन्य काश्यप जी की पूज्य माताजी, स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप जी के चित्र पर सैलाना विधायक श्री कमलेश्वर डोडियार ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया तथा दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।





