Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • दशक भर की बाधा दूर: ताल–आलोट रेलवे ओवरब्रिज के लिए विवादित भूमि का अधिग्रहण, प्रशासन ने लिया कब्जा

दशक भर की बाधा दूर: ताल–आलोट रेलवे ओवरब्रिज के लिए विवादित भूमि का अधिग्रहण, प्रशासन ने लिया कब्जा

Posted on 11 March 202611 March 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on दशक भर की बाधा दूर: ताल–आलोट रेलवे ओवरब्रिज के लिए विवादित भूमि का अधिग्रहण, प्रशासन ने लिया कब्जा
Blog

आलोट। ताल–आलोट मार्ग पर नागदा–कोटा रेलखंड के रेलवे समपार फाटक क्रमांक 20 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण में करीब एक दशक से आ रही भूमि विवाद की बाधा गुरुवार को दूर हो गई। प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि का अधिग्रहण कर उसका भौतिक कब्जा अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद वर्षों से रुका हुआ ओवरब्रिज का शेष निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस ओवरब्रिज के निर्माण का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार की एजेंसी द्वारा पूर्व में ही पूरा कर लिया गया था और रेलवे पटरी के ऊपर का ढांचा भी करीब दस वर्ष पहले तैयार कर दिया गया था। लेकिन एप्रोच रोड के लिए आवश्यक कुछ निजी भूमि के अधिग्रहण को लेकर विवाद और न्यायालयीन प्रक्रिया के कारण निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ था।

कलेक्टर कार्यालय रतलाम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम जीवनगढ़, तहसील आलोट की कुल 0.511 हेक्टेयर भूमि सार्वजनिक प्रयोजन के लिए अधिग्रहित की गई है। प्रभावित भू-स्वामियों में रामसिंह पिता पूरसिंह राजपूत, घेवरमल पिता चांदमल बाठिया, पूरसिंह पिता भवरसिंह राजपूत तथा गजेन्द्र पिता हरिशंकर शर्मा की भूमि शामिल है।

मौके पर प्रशासनिक टीम द्वारा अधिग्रहित भूमि का सीमांकन कर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सेतु निर्माण विभाग को हैंडओवर किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम मौजूद रही। टीम में पीडब्ल्यूडी के दो सब इंजीनियर सहित राजस्व निरीक्षक महेंद्र वडिया, पटवारी त्रिलोक धामानिया, स्वागत दुबे, चंद्रशेखर मेड़ा, संजय कुशवाह, देवेंद्र डोडिया तथा संजय चौहान उपस्थित रहे। वहीं एसडीओ (राजस्व) रतलाम के निर्देशन में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग के सेतु निर्माण संभाग द्वारा ओवरब्रिज के शेष निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। ओवरब्रिज के पूर्ण होने पर ताल–आलोट मार्ग से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों को अब करीब एक दशक से लंबित इस परियोजना के जल्द पूरा होने की आशा जगी है।

Post navigation

❮ Previous Post: गणगौर पर्व पर महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Next Post: जनसुनवाई में गूंजा गरीबों का दर्द: योजनाओं के बावजूद राहत के लिए क्यों भटक रहे लोग ? ❯

You may also like

Blog
1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार
1 March 2026
Blog
नवोदय विद्यालय आलोट में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के साथ हैंडबॉल एवं व्हालीबाल सिंथेटिक कॉर्ट का उद्घाटन
26 February 2026
Blog
खरमोर अभ्यारण से मुक्त की गई 250 किसानों की जमीन, नहीं उगा पा रहे थे फसल, 30 साल का किसानों का वनवास खत्म
23 July 2024
Blog
नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के लिए हाईकोर्ट से राहत भरी बड़ी खबर
30 July 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सात फेरों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 167 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
  • शिक्षक पिता की स्मृति में राठौर परिवार की अनूठी पहल, सेमलिया में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान
  • प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान, सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप
  • दरगाह के पीछे हरियाली का कत्ल, दिन-रात चल रहा लकड़ी माफियाओं का खेल — प्रशासन अब भी मौन
  • मानकों पर अड़ा प्रशासन, अमानक गेहूं पर सख्ती; तुलाई केंद्र पर हंगामे के बीच नियमों की दोहराई गई समझाइश

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown