सैलाना

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सैलाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदरणीय श्री हर्ष विजय जी गेहलोत सा. के निवास पर एकत्रित हुए।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश के प्रति स्व. राजीव गांधी जी के योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका तथा युवाओं के लिए उनके प्रेरणादायी विचारों को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर सैलाना नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत पूर्व पार्षद हेमंत कुमावत, वार्ड क्रमांक एक पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार पार्षद प्रतिनिधि बद्री लाल काग देवेंद्र सोलंकी महेश सांवरिया पिंकु बैरागी मनीष माहेश्वरी कृष्णा पाटीदार किशन कसेरा आदि उपस्थित थे




