MP Election Live: मध्य प्रदेश में वोटिंग शुरू
रतलाम जिले में पांच विधानसभा सीटों पर अब तक 68% मतदान
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। रतलाम जिले 1200 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया के बाद मतदान शुरू हो गया है। कई क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। रतलाम जिले में 3:00 बजे तक 68.6प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। रतलाम ग्रामीण में सर्वाधिक 73%, सैलाना में 75 प्रतिशत, रतलाम शहर में 58%, जावरा में 68% और आलोट में 68% मतदान हुआ है।
![](https://dvnews24x7.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0046-576x1024.jpg)
![](https://dvnews24x7.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_2023-11-17-12-23-18-04_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-1024x456.jpg)
वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करें
![](https://dvnews24x7.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_2023-11-17-07-50-27-61_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-1024x553.jpg)
जानिए किसके बीच है मुकाबला
रतलाम जिले की बात करें तो यहां आलोट विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है जहां भाजपा के चिंतामणि मालवीय और कांग्रेस के मनोज चावला को पूर्व सांसद और विधायक प्रेमचंद गुड्डू निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनौती दे रहे हैं। वहीं, जावरा विधानसभा सीट पर भी त्रिकोणीय और बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने जनसमर्थन जुटा कर दोनों बड़ी पार्टियों को चौंका दिया है। यहां मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र पांडे, जीवन सिंह शेरपुर और कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी के बीच है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भी त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत,भाजपा की संगीता चारेल और जयस समर्थित उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के मथुरा लाल डामर कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह डिंडोर और जयस समर्थित डॉक्टर अभय ओहरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।