रतलाम में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: रावटी से 3 दुकानों से घी जब्त, नमूनजांच हेतु लिया गया
रतलाम । आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के निर्देश पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रावटी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई लगातार की जारी है

इसी क्रम में आज किराना रावटी का निरीक्षण वस्तु घी का नमूना जाँच हेतु लिया व जांच 15 कीलो घी जप्त किया जिसकी आनुमानित कीमत 9000 रुपए है इसके बाद सिद्धार्थ ट्रेडर्स बस स्टैंड रावटी से घी का एक नमूना लिया 43 किलोग्राम जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 27 हजार रुपये है ।
इसके बाद श्री कृष्ण डेरी राउडी से श्री रत्नागिरी घी का एक नमूना लिया एवं 75 किलोग्राम की जब तक जप्त किया जिसकी अनुमानित क़ीमत 31, हज़ार रुपया है उक्त तीनों नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला जाँचे तो भेजे जाएंगे जहाँ से रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्रवाई जायेगी

