Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • BJP CM Post Suspence : एमपी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री

BJP CM Post Suspence : एमपी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री

Posted on 8 December 20238 December 2023 By dvnews24x7.com No Comments on BJP CM Post Suspence : एमपी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Chattisgad, Madhya Pradesh, MP Election 2023, Politics, Rajsthan

वसुंधरा राजे , शिवराज सिंह और रमन सिंह की मजबूत दावेदारी, 5 दिनों बाद भी भाजपा तय नहीं कर सकी मुख्यमंत्रीयों के नाम

Reprted By:Divyaraj Singh

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर सस्पेंस लगातार पांचवें दिन भी जारी है। भाजपा के पार्टी हाई कमान को वसुंधरा राजे ,शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह को नजरअंदाज करना  मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा हाई कमान के लिए  यह स्थिति ना तो निगलते बन रहा है और ना ही उगलते जैसी हो  गई है। लिहाजा मुख्यमंत्रियों के नामों का एलान पांच दिनों बाद भी  अटका हुआ है।  

भारतीय जनता पार्टी भले ही  अंदर सब कुछ ठीक चलने का दावा कर रही है और वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह  भी बयान देकर कह चुके है कि वो पार्टी के समर्पित सिपाही है ।  लेकिन दिल्ली में जारी राजनीतिक उठा पटक बता रही है कि  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान में वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह  की जगह  मुख्यमंत्री पद के लिए दूसरा  चेहरा चुनना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। 

 वसुंधरा राजे अपने सुपुत्र दुष्यंत सिंह के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और  मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसकी रायशुमारी करने पर्यवेक्षक राजस्थान जाएंगे।  इससे पहले वसुंधरा राजस्थान में अपने घर बीजेपी के जीते  हुए  50 से अधिक विधायकों के साथ बैठक कर पार्टी आलाकमान को अपना सिग्नल दे चुकी है।  ऐसे  में वसुंधरा के अलावा किसी अन्य के नाम का एलान हुआ तो बीजेपी  में बगावत भी हो सकती है। 

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह फिलहाल तो चुप है। और वह लगातार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजगढ़ सहित अन्य जिलों के दौरे पर जा रहे है। इस बेटर मध्य प्रदेश में जीते हुए विधायकों का शिवराज सिंह चौहान से मिलने जाने का दौर लगातार जारी है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा के लिए शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता को नजरअंदाज करना और ओबीसी वोट बैंक के नाराज होने का  खतरा मोल लेना मुश्किल साबित हो रहा है।  छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के  लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का विकल्प ढूंढना  मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। 

बहरहाल लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख पार्टी हाई कमान  वर्ष 2003 और 2013 की ही पुरानी तिकड़ी को  तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद सौंप सकती है। 

Tags: BJP CG MP MP Election Rajsthan

Post navigation

❮ Previous Post: MP Band On Thursday: सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में कल एमपी बंद
Next Post: Vishnudev Say New CM in CG : विष्णु देव साय होंगे CG के नए सीएम ❯

You may also like

Madhya Pradesh
Mp Election: विधानसभा चुनाव
11 November 2023
Local
School Time change: सर्दी के चलते स्कूल के समय में परिवर्तन
29 November 2023
Jaora

MP Election: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन
15 November 2023
Madhya Pradesh
Poll of Exit Polls In MP: एमपी में निर्दलीयों के भरोसे सरकार
1 December 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ratlam shine in IPL
  • Ratlam cricketer in IPL
  • Chahal with mystery girl: नई पार्टनर के साथ दिखाई दिए यजुवेंद्र चहल
  • Chetana Khel Mela: सीएम मोहन यादव आज रतलाम में खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ, 25वें खेल चेतना मेले का भव्य आगाज 
  • CM visit to Ratlam:मुख्यमंत्री मोहन यादव का रतलाम दौरा तय,21 दिसंबर खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ 

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown