Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • तालोद की किसान चौपाल में जैविक खेती पर जोर, लहसुन-संतरा-नींबू प्रोसेसिंग यूनिट के प्रस्ताव भेजने के निर्देश

तालोद की किसान चौपाल में जैविक खेती पर जोर, लहसुन-संतरा-नींबू प्रोसेसिंग यूनिट के प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Posted on 20 February 202620 February 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on तालोद की किसान चौपाल में जैविक खेती पर जोर, लहसुन-संतरा-नींबू प्रोसेसिंग यूनिट के प्रस्ताव भेजने के निर्देश
Blog

आलोट तहसील के तालोद में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत आयोजित किसान चौपाल में खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने पर विशेष फोकस किया गया। एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने किसानों को उन्नत तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने तथा फसलों के मूल्य संवर्धन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा इस वर्ष को कृषि वर्ष घोषित कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लागत कम और मुनाफा अधिक करने के लिए किसानों को चरणबद्ध तरीके से जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में कई किसान वैज्ञानिक पद्धति से जैविक खेती कर बेहतर लाभ अर्जित कर रहे हैं और बाजार में जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।

चौपाल में क्षेत्र की प्रमुख फसलें लहसुन, संतरा और नींबू के लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। साथ ही नींबू के छिलकों से सिट्रस ऑयल निर्माण इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकें।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और कृषि विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

किसान चौपाल में जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम आलोट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Post navigation

❮ Previous Post: आलोट में आध्यात्मिक वातावरण के बीच याद किए गए ‘दा साहब’, सेवा और संस्कार की विरासत को नमन

You may also like

Blog
कांवड़ियों से भरी ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर
29 July 2024
Blog
किसान से रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया लोकायुक्त उज्जैन टीम की कार्यवाही
30 July 2024
Blog
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत 6 घायल
4 August 2024
Blog
नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के लिए हाईकोर्ट से राहत भरी बड़ी खबर
30 July 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तालोद की किसान चौपाल में जैविक खेती पर जोर, लहसुन-संतरा-नींबू प्रोसेसिंग यूनिट के प्रस्ताव भेजने के निर्देश
  • आलोट में आध्यात्मिक वातावरण के बीच याद किए गए ‘दा साहब’, सेवा और संस्कार की विरासत को नमन
  • वार्ड 8 में गहराया पेयजल संकट, शीघ्र समाधान की मांग
  • लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने जताई हत्या के आशंका, जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार
  • मनरेगा बंद करने के विरोध में खजूरी सोलंकी में कार्यक्रम, अजीत प्रेमचंद गुड्डू ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown