Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Bhopal
  • व्यापारी संगठनों के सहयोग से नगर के बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे हुए चालू

व्यापारी संगठनों के सहयोग से नगर के बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे हुए चालू

Posted on 29 June 202629 June 2026 By Dharmendra Malviya No Comments on व्यापारी संगठनों के सहयोग से नगर के बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे हुए चालू

Bhopal

सैलाना 

सैलाना नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से तकनीकी खराबी और उचित रखरखाव के अभाव में बंद पड़े थे। हाल के दिनों में नगर में हुई चोरी एवं अन्य संगीन घटनाओं की जांच के दौरान कैमरे बंद होने से पुलिस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा तथा कई मामलों में व्यापारियों द्वारा लगाए गए निजी कैमरों की सहायता लेनी पड़ी। इस संबंध में जानकारी मिलने पर नगर के व्यापारी संगठनों ने पुलिस प्रशासन को कैमरों की मरम्मत में सहयोग देने की पेशकश की। इसके बाद पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित 24 सीसीटीवी कैमरों एवं उनकी लाइन को दुरुस्त कराया गया।
कैमरों की मरम्मत में हुए व्यय के लिए सैलाना मंडी व्यापारी एसोसिएशन, खाद-बीज-दवाई विक्रेता संघ, किराना व्यापारी संघ तथा सर्राफा एसोसिएशन ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने सभी व्यापारी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए नगर में अतिरिक्त कैमरों की आवश्यकता भी बताई। इस पर व्यापारी संगठनों ने आश्वस्त किया कि पुलिस आवश्यक कैमरों का एस्टीमेट तैयार कर दे, व्यापारियों की ओर से भविष्य में भी सहयोग जारी रहेगा। वहीं, सैलाना अभिभाषक संघ ने भी इस कार्य के लिए 10 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, नवदीप मेहता, प्रीतेश लोढ़ा, खाद-बीज-दवाई संघ अध्यक्ष जानकीदास बैरागी, बुरहान लुकमानी, निखिल माहेश्वरी, किराना संघ अध्यक्ष संजय मांडोत, सर्राफा एसोसिएशन से जितेंद्र रांका, महेंद्र ग्वालियरी तथा अभिभाषक निरंजन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

*तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग*

कैमरे चालू होने के बाद थाना प्रभारी द्वारा व्यापारियों को थाने में स्थापित मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से नगर के सीसीटीवी नेटवर्क की जानकारी दी गई। इस दौरान व्यापारियों ने एकमत से कहा कि नगर के मुख्य बाजार में कुछ युवाओं द्वारा तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट किए जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। व्यापारियों ने पुलिस से बिना किसी दबाव के ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करेगी।

Post navigation

❮ Previous Post: बाजार जाने का कहकर निकला युवक लापता, अपहरण की आशंका
Next Post: 29 जून का महाआंदोलन जनता की आवाज, प्रशासन इसे हल्के में न ले: हर्षविजय गेहलोत ❯

You may also like

Bhopal
डीवी न्यूज बिग ब्रेकिंग

सागर हादसे के बाद कलेक्टर और एसपी को हटाने के निर्देश,शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया
4 August 2024
Bhopal
Nursing College Fraud: नर्सिंग कालेज के नाम पर फर्जीवाड़ा
23 November 2023
Blog
पोर्न वीडियो देख हैवान बना भाई ,बहन से दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या
27 July 2024
Bhopal
झालावाड़ हादसे के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लिखे अधिकारियों को पत्र
27 July 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 29 जून का महाआंदोलन जनता की आवाज, प्रशासन इसे हल्के में न ले: हर्षविजय गेहलोत
  • व्यापारी संगठनों के सहयोग से नगर के बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे हुए चालू

  • बाजार जाने का कहकर निकला युवक लापता, अपहरण की आशंका
  • चंबल पुल पर चक्काजाम से थमा ट्रैफिक, छेड़छाड़ आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी ग्रामीणों में उबाल
  • कृषि बाजार में सन्नाटा, 5 लाख व्यापारियों की हुंकार: 12 सूत्रीय मांगों पर देशव्यापी हड़ताल, सरकार को अल्टीमेटमआलोट

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown