Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Ratlam
  • Ratlam: रिश्वतखोर थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

Ratlam: रिश्वतखोर थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

Posted on 10 November 202310 November 2023 By dvnews24x7.com No Comments on Ratlam: रिश्वतखोर थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित
Jaora, Madhya Pradesh, Ratlam

गैंगरेप का फर्जी मामला बनाने वाले टीआई और रिश्वत लेने वाला आरक्षक निलंबित

REPORTED BY : Divyaraj Singh | www.dvnews24x7.com

रतलाम के ताल थाना क्षेत्र में बीते दिनों गैंग रेप के फर्जी मामले में आरोपी बनाए गए युवकों के परिजनों से रिश्वत लेने वाले आरक्षक और थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। गैंगरेप के मामले में पकड़े गए एक आरोपी के भाई से 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत के 30 हजार रूपए थाने के आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर ने लिए थे। जांच में आरोप सिद्ध होने पर एसपी राहुल लोढा ने आरक्षक ओम प्रकाश को रिश्वत लेने और थाना प्रभारी करण सिंह पाल को गंभीर मामले की जांच में लापरवाही बरतने को लेकर निलंबित कर दिया है।

यह था मामला 

ताल थाना क्षेत्र में एक महिला ने उसके साथ तीन लोगों द्वारा कार में अपहरण कर ले जाने और गैंगरेप किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर ताल थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के परिजनों ने घटना के समय आरोपी के किसी अन्य स्थान पर उपस्थित होने के सीसीटीवी फुटेज और प्रमाण के साथ शिकायत की थी। परिजन जब थाने पर पहुंचे तो थाना प्रभारी द्वारा जांच में सहयोग किए जाने के नाम पर 1 लाख रूपए की मांग की गई। आरोपी के भाई द्वारा 30 हजार रूपए ताल के एक व्यापारी से उधार लेकर आरक्षक ओम प्रकाश गुर्जर को दिए गए। शिकायत पुलिस अधीक्षक को होने के बाद एसडीओपी आलोट को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। 

बहरहाल रिश्वतखोरी का यह मामला उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने त्वरित एक्शन लेकर आरक्षक और थाना प्रभारी को निलंबित किया है। लेकिन गैंगरेप जैसे संगीन मामले की जांच में लापरवाही बरतने और रिश्वत लेने से रतलाम पुलिस की कार्यप्रणाली और थानों में हो रहा भ्रष्टाचार उजागर हो गया है।

Post navigation

❮ Previous Post: Ratlam Ganesh Mandir: रतलाम का प्रसिद्ध ऊकाला गणेश मंदिर
Next Post: Dipavali In Burial Sites: यहां मनेगी शमशान में दिवाली ❯

You may also like

Local
12 November 2023
Ratlam
महिला कांस्टेबल ने निजी कोचिंग का किया विज्ञापन, हो गई सस्पेंड
17 August 2024
Bhopal
Helmet is Mandatory in MP: एमपी में हेलमेट अनिवार्य
22 November 2023
Education
Ratlam’s government school in World’s top 10 school :दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाना रतलाम के बच्चों का सौभाग्य – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
15 June 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ratlam shine in IPL
  • Ratlam cricketer in IPL
  • Chahal with mystery girl: नई पार्टनर के साथ दिखाई दिए यजुवेंद्र चहल
  • Chetana Khel Mela: सीएम मोहन यादव आज रतलाम में खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ, 25वें खेल चेतना मेले का भव्य आगाज 
  • CM visit to Ratlam:मुख्यमंत्री मोहन यादव का रतलाम दौरा तय,21 दिसंबर खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ 

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown