
बालाघाट
मप्र से बाप विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बालाघाट जिले के विभिन्न बैगा आदिवासियों के गांवों में हाल ही में कथित महामारी से मारे गए बच्चों के परिवारों से मिल कर जीवन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं देखी थी और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी और सरकार के मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की थी जिसे Dv न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद सरकार सख्ते में आई और मुख्यमंत्री खुद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे
मलेरिया,मीजल्स संक्रमण और पोषण की समस्या से जूझ रहे परिवारों से कर रहे मुलाकात…
बीमारी की चपेट में आने से कई बच्चों की मौतें भी हो चुकी हैं..
अडोरी,घुम्मुर और मछूरदा पंचायत के अंतर्गत 11 से अधिक गांव प्रभावित हैं..
बीमारी से अब तक 10 बच्चों की हो चुकी है मौत…
करीब एक घंटे तक गांव में रहेंगे मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी लेंगे जायजा…
नक्सल मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री का पहला दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मिल सकती है बड़ी सौगात




