
आलोट। तहसील परिसर स्थित मीटिंग हॉल में शुक्रवार को अनादिकल्पेश्वर मंदिर समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी रचना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत सदस्यों के स्वागत-अभिनंदन के साथ हुई, जिसके बाद मंदिर की व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

लंबे समय से लंबित सामुदायिक भवन निर्माण के मुद्दे पर इस बार ठोस पहल सामने आई। चर्चा के दौरान सभी सदस्यों ने एक मत होकर सामुदायिक भवन निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी, जिससे मंदिर परिसर में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई गई।
बैठक के बाद समिति के सदस्य मंदिर परिसर पहुंचे और प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान मंदिर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी ध्यान आकर्षित किया गया और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में एसडीएम रचना शर्मा, तहसीलदार पंकज पवैया, नायब तहसीलदार सहित समिति के सदस्य सभी शासकीय एवं नामित सदस्य उपस्थित रहे।
