Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • India
  • Employee coun’t Vote In MP: एमपी में मतदान नहीं कर सके कर्मचारी!

Employee coun’t Vote In MP: एमपी में मतदान नहीं कर सके कर्मचारी!

Posted on 24 November 202324 November 2023 By dvnews24x7.com No Comments on Employee coun’t Vote In MP: एमपी में मतदान नहीं कर सके कर्मचारी!
India, MP Election 2023, Neemuch, Ratlam

मतदान से वंचित रह गए कई शासकीय कर्मचारी, चुनाव में ड्यूटी के बावजूद नहीं मिल सके डाक मत पत्र

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है। लेकिन यह मतदान करवाने वाले कई शासकीय कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं कर सके है। ऐसा ही एक मामला रतलाम शहर में सामने आया है। जहां दो दर्जन से अधिक शासकीय कर्मचारी फॉर्म 12 भरने के बाद भी डाक मत पत्र प्राप्त नहीं कर सके है। इस मामले में कर्मचारियों ने इलेक्शन कमीशन को शिकायत भी दर्ज करवाई है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए इलेक्शन कमीशन से शिकायत की थी। हालांकि इलेक्शन कमिशन ने कर्मचारियों के लिए दिनांक 7 नवंबर से 10 नवंबर तक मतदान के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाने का हवाला देकर शिकायत को विलोपित कर दिया है। 

दरअसल चुनाव आयोग को की गई शिकायत में कहां गया था कि रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के कई शासकीय कर्मचारियों जिसमें बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। उनकी जिले में चुनाव हेतु ड्यूटी लगाई गई थी । इन सभी कर्मचारियों को डाक मत पत्र द्वारा मतदान करने से वंचित रखा गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्हें मतदान के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। कुछ कर्मचारियों ने फार्म 12 भरकर भी दिया बावजूद इसके उन्हें डाक मत पत्र प्राप्त नहीं हुआ। कर्मचारियों ने 17 नवंबर के पूर्व ही शिकायत दर्ज   करवा कर उन्हें मतदान करवाए जाने की अपील चुनाव आयोग से की थी। वहीं, कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग से  अंतिम समय में अतिथि शिक्षकों की निर्वाचन में ड्यूटी लगाकर उन्हें मतदान से वंचित किए जाने के संबंध में शिकायत की थी। कांग्रेस की शिकायत के अनुसार करीब 700 कर्मचारी रतलाम विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने से वंचित रह गए। 

बहरहाल इस मामले में 17 नवंबर तक इन कर्मचारियों को मतदान करने का अवसर प्राप्त नहीं हो सका और वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। चुनाव आयोग को की गई शिकायत के संबंध में आयोग के आधिकारिक पेज पर दिनांक 7 नवंबर से 10 नवंबर तक शासकीय कर्मचारियों के मतदान करने की पर्याप्त व्यवस्था एवं अवसर दिए जाने की बात कही गई है। 

Tags: Election MP Election

Post navigation

❮ Previous Post: Tulasi Vivah In Ratlam: रतलाम में अनोखा तुलसी विवाह
Next Post: Sailana Topped The Voting: जानिए सैलाना कैसे बना मतदान में नंबर वन ❯

You may also like

Education
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह
1 December 2024
Cricket
Ratlam Player In IPL: रतलाम के आशुतोष का IPL डेब्यू 
4 April 2024
Bhopal
एकलव्य मॉडल स्कूल सैलाना का स्थापना दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा
18 July 2025
Madhya Pradesh
Poll of Exit Polls In MP: एमपी में निर्दलीयों के भरोसे सरकार
1 December 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • झालावाड़ हादसे के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लिखे अधिकारियों को पत्र
  • एकलव्य स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया , मेरिट बच्चों का सम्मान और पूर्व छात्रों का हुआ मिलन समारोह
  • एकलव्य मॉडल स्कूल सैलाना का स्थापना दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा
  • घटिया और बासी खाना परोसने की शिकायत पर सोनगरा होटल पर कार्रवाई, पनीर और ग्रेवी सहित घरेलू सिलेंडर जब्त 
  • Regional rise conclave:सीएम डॉ. मोहन यादव रीजनल राइज कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ, चेतन्य काश्यप बोले- रतलाम के लिए ऐतिहासिक दिन

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown