Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • हाइड्रोपोनिक तकनीक से खमरिया गौशाला में तैयार हो रहा पौष्टिक हरा चारा, गौशाला को हो रही लाखों की आय

हाइड्रोपोनिक तकनीक से खमरिया गौशाला में तैयार हो रहा पौष्टिक हरा चारा, गौशाला को हो रही लाखों की आय

Posted on 8 March 20268 March 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on हाइड्रोपोनिक तकनीक से खमरिया गौशाला में तैयार हो रहा पौष्टिक हरा चारा, गौशाला को हो रही लाखों की आय
Blog

आलोट तहसील के ग्राम खमरिया स्थित राडीवाली माता गौशाला में आधुनिक हाइड्रोपोनिक तकनीक के माध्यम से गायों के लिए पौष्टिक हरा चारा तैयार किया जा रहा है। यह पहल मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित कन्हैया स्वयं सहायता समूह द्वारा की जा रही है।

गौशाला लगभग 2 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित है, जहां करीब 260 गौवंश की देखभाल की जा रही है। गौशाला के संचालन पर प्रतिवर्ष लगभग 22 लाख 47 हजार रुपये का व्यय होता है, जिसमें भूसा व हरा चारा, खल, मजदूरी, हाइड्रोपोनिक यूनिट, बिजली-मोटर तथा दवाइयों आदि का खर्च शामिल है।

समूह की सदस्य टीना बामनिया ने बताया कि हाइड्रोपोनिक विधि से चारा उगाने की प्रक्रिया काफी सरल है। इसमें किसानों से खरीदे गए गेहूं को पहले साफ कर एक दिन पानी में भिगोया जाता है, फिर उसे टाट में रखकर अंकुरित किया जाता है। अंकुरित बीजों को प्लास्टिक ट्रे में फैलाकर फॉगर या ड्रिप सिस्टम से नमी दी जाती है।

इस तकनीक से कम बीज में अधिक चारा तैयार किया जा सकता है। छोटी ट्रे में 250 ग्राम बीज से लगभग 2.5 किलो तथा बड़ी ट्रे में 1 किलो अनाज से लगभग 8 किलो तक हरा चारा प्राप्त हो जाता है।
गौशाला में स्थापित हाइड्रोपोनिक यूनिट पर लगभग 80 हजार रुपये की लागत आई है, जिससे प्रतिदिन करीब 80 किलो हरा चारा तैयार किया जा रहा है।

यह चारा गायों के लिए अत्यंत पौष्टिक माना जाता है और इससे पशुओं के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

गौशाला से प्रतिवर्ष लगभग 28 लाख 20 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जिसमें 21 लाख रुपये शासकीय अनुदान, 2 लाख 80 हजार रुपये गोबर खाद, 1 लाख 10 हजार रुपये जैविक खाद, 2 लाख 60 हजार रुपये दान तथा 70 हजार रुपये मत्स्य पालन से प्राप्त होते हैं। वार्षिक व्यय घटाने के बाद गौशाला को लगभग 5 लाख 73 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हो रहा है।

इसके साथ ही यहां युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आलोट महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं गौशाला में आकर जैविक खाद निर्माण और हाइड्रोपोनिक घास उगाने की तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल पशुपालन और गौसंवर्धन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Post navigation

❮ Previous Post: भूतिया में खेत में लगी भीषण आग, खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख
Next Post: रंग पंचमी पर आलोट में निकली रंगारंग गेर, फायर ब्रिगेड की बौछार से सराबोर हुआ नगर ❯

You may also like

Blog
अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन का खुला खेल, जिम्मेदार मौन, दरगाह मोहल्ला में हजारों टन लकड़ी का भंडारण
5 March 2026
Blog
भाई-बहन का अटूट रिश्ता एक दिन पहले टूटा, बांधनी थी राखी देना पड़ी मुखाग्नि
18 August 2024
Blog
चंद्र ग्रहण के कारण चुल उत्सव 4 मार्च को, प्रातः होगा होली मिलन व दान-पुण्य
26 February 2026
Indore
Indore
इंदौर: पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े डकैती, बदमाश फरार, पुलिस तलाश में
16 July 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जन्मदिन की पार्टी में चली गोली, युवक घायल; आरोपी हिरासत में
  • 02 किलो 147 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, आलोट पुलिस की कार्रवाई
  • रंग पंचमी पर आलोट में निकली रंगारंग गेर, फायर ब्रिगेड की बौछार से सराबोर हुआ नगर
  • हाइड्रोपोनिक तकनीक से खमरिया गौशाला में तैयार हो रहा पौष्टिक हरा चारा, गौशाला को हो रही लाखों की आय
  • भूतिया में खेत में लगी भीषण आग, खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown