आलोट में अखिल भारतीय सौंधवाड़ी राजपूत महासभा के तत्वावधान में आयोजित 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण, पालनगरा में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 13 वर-वधू वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह सूत्र में बंधे। आचार्य मिथिलेश मेहता ने शास्त्रोक्त विधि से सभी जोड़ों के फेरे … Read More “फिजूलखर्ची पर प्रहार, संस्कारों का उत्सव: आलोट में 21वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधे पवित्र बंधन में” »
आलोट। गोसंरक्षण और गोसम्मान के मुद्दे पर सोमवार को आलोट में संगठित जनस्वर उभरकर सामने आया। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के गौसेवकों ने कारगिल चौराहे पर एकत्रित होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन में … Read More “राष्ट्रमाता’ के संवैधानिक दर्जे की मांग: गौसंरक्षण को लेकर संगठित स्वर, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन” »
रतलाम। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह इस बार सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आया। कुंडाल गांव में हुए इस भव्य आयोजन में 167 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जहां सात फेरों के साथ नव दंपतियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया। समारोह की खास बात यह रही कि … Read More “सात फेरों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 167 जोड़े विवाह बंधन में बंधे” »
रतलाम के सेमलिया गांव में दिवंगत शिक्षक गजराज सिंह राठौर की स्मृति में राठौर परिवार द्वारा प्रेरणादायक पहल करते हुए गांव के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शासकीय स्कूल सेमलिया में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया … Read More “शिक्षक पिता की स्मृति में राठौर परिवार की अनूठी पहल, सेमलिया में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान” »
आलोट/रतलाम | रतलाम जिले के आलोट तहसील के अंतर्गत आने वाले खजूरी सोलंकी क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी द्वारा सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार सविता राठौर पर मानसिक प्रताड़ना और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव बनाने … Read More “प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान, सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप” »
आलोट। छत्ताशाह वली दरगाह के पीछे का इलाका इन दिनों अवैध लकड़ी कारोबार का अड्डा बन चुका है, जहां हरे-भरे पेड़ों की बेरहमी से कटाई कर खुलेआम लकड़ियों का भंडारण किया जा रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि दिनदहाड़े मशीनों से पेड़ों को काटा जा रहा है और रात होते ही इन्हें क्रेन के … Read More “दरगाह के पीछे हरियाली का कत्ल, दिन-रात चल रहा लकड़ी माफियाओं का खेल — प्रशासन अब भी मौन” »
आलोट। बरखेड़ा रोड स्थित गेहूं तुलाई केंद्र क्रमांक 45 विक्रमगढ़ पर गुरुवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब जांच में अमानक पाए गए गेहूं को केंद्र पर लेने से मना कर दिया गया। प्रशासन ने साफ किया कि शासन के तय गुणवत्ता मानकों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।केंद्र पर … Read More “मानकों पर अड़ा प्रशासन, अमानक गेहूं पर सख्ती; तुलाई केंद्र पर हंगामे के बीच नियमों की दोहराई गई समझाइश” »
आलोट। तहसील परिसर स्थित मीटिंग हॉल में शुक्रवार को अनादिकल्पेश्वर मंदिर समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी रचना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत सदस्यों के स्वागत-अभिनंदन के साथ हुई, जिसके बाद मंदिर की व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। लंबे समय से लंबित सामुदायिक भवन निर्माण के मुद्दे … Read More “सामुदायिक भवन निर्माण को मिली हरी झंडी, मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित” »
आलोट। भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 को लेकर देशभर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। स्थानीय स्तर पर मकानों की नंबरिंग का कार्य पूरा हो चुका है और अब मकान सूचिकरण का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए तहसील स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आलोट के … Read More “जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: आलोट में प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण” »
रतलाम/सैलाना। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील के हल्का क्रमांक 26 के पटवारी कैलाश वडख्या को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को नायब नाजिर कक्ष में ट्रैप किया गया।लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार … Read More “20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों ट्रैप, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई” »












