Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Bhopal
  • रतलाम में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर BAP की प्रदेश स्तरीय बैठक

रतलाम में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर BAP की प्रदेश स्तरीय बैठक

Posted on 3 September 20263 September 2026 By Dharmendra Malviya No Comments on रतलाम में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर BAP की प्रदेश स्तरीय बैठक
Bhopal

भोपाल में हुई बैठक में पिछली गतिविधियों की समीक्षा, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर बनी कार्ययोजना

भोपाल। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी द्वारा हाल के दिनों में किए गए सांगठनिक एवं राजनीतिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों, संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर प्रभावी रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में रतलाम में प्रस्तावित भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को प्रमुखता से लिया गया। अधिवेशन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जिम्मेदारियां तय करने, कार्यकर्ताओं से व्यापक संपर्क करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि, “भारत आदिवासी पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। पिछले समय में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के आधार पर आगामी रणनीति तैयार की गई है। रतलाम में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन संगठन की दिशा और विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। इसे सफल बनाने के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जुटेंगे।”

विधायक डोडियार ने यह भी कहा कि “आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, शिक्षा, रोजगार, किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना पार्टी की प्रतिबद्धता है। संगठन को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए आम जनता की आवाज को राजनीतिक मंच पर प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाएगा।”

बैठक में आगामी राजनीतिक एवं सांगठनिक गतिविधियों को लेकर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया गया।

पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और रतलाम में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में प्रदेशभर से पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सभी जिलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Tags: ALIRAJPUR badvani bapmp bapratlam bapym BHOPAL jahbua jayasmp jayasratlam

Post navigation

❮ Previous Post: खबर का असर …….  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे बैगा बाहुल्य ग्राम बोंदारी.

You may also like

Bhopal
नकली पुलिस ने बुजुर्ग को ठगा
23 October 2025
Bhopal
व्यापारी संगठनों के सहयोग से नगर के बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे हुए चालू

29 June 2026
Bhopal
बिजली गिरने से मजदूर मां बेटी की मौत 10 घायल
14 August 2024
Bhopal
बकरी की तेरहवीं पर 500 लोगो कराया मृत्यु भोज
15 August 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रतलाम में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर BAP की प्रदेश स्तरीय बैठक
  • खबर का असर …….  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे बैगा बाहुल्य ग्राम बोंदारी.
  • महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन शक्कर बांटकर अनोखे अंदाज में किया विरोध
  • मप्र सरकार के सारे मंत्री तत्काल इस्तीफ़ा दे-कमलेश्वर डोडियार
  • रतलाम में होगा भारत आदिवासी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
  2. A WordPress Commenter on Hello world!
  3. A WordPress Commenter on Hello world!
  4. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Delhi
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • riginal
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown