Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • Poll of Exit Polls In MP: एमपी में निर्दलीयों के भरोसे सरकार

Poll of Exit Polls In MP: एमपी में निर्दलीयों के भरोसे सरकार

Posted on 1 December 20231 December 2023 By dvnews24x7.com No Comments on Poll of Exit Polls In MP: एमपी में निर्दलीयों के भरोसे सरकार
Madhya Pradesh, MP Election 2023, Politics

अलग-अलग एग्जिट पोल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को दी जीत की उम्मीद, एमपी में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं

Reported By:Divyaraj Singh

मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं। लेकिन 30 नवंबर की शाम 5:30 बजे के बाद अलग-अलग मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल रिजल्ट ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। मध्य प्रदेश को लेकर आए एग्जिट पोल भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की तरफ इशारा कर रहे है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने और कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना बताई गई है। सभी एग्जिट पोल के औसत रिजल्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव नतीजे की तरह ही दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर होने और किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही निर्दलीय अथवा छोटे राजनीतिक दल के जीते विधायकों की मदद से मध्य प्रदेश में सरकार बनने की संभावना है। 

इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 140 से 162 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113 से 137 सीट मिल सकती है। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 110 से 124 सीट मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी और मेट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा को 118 से 130 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत और 151 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही कई समाचार पत्रों के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर और निर्दलीय और छोटे दलों को एक दर्जन सीट मिलने का अनुमान भी लगाया गया है।

Dv News का एग्जिट पोल – एमपी में निर्दलीय होंगे निर्णायक

DV News24x7 के सर्वे और एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव नतीजों की तरह ही भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर और सरकार बनाने में निर्दलीयों की अहम भूमिका होने जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 107 से 113 विधानसभा सीट मिलने की संभावना है। कांग्रेस को भी 109 से 114 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को तीन से 14 सीट मिलने की संभावना है। 

Tags: Election Exit Poll MP MP Election

Post navigation

❮ Previous Post: Gold Rate On High : सोने और चांदी के दामों में तेजी 
Next Post: iQOO 12 camera overview 2023: ये मोबाइल दे सकता है Samsung और Oneplus को कड़ी टक्कर ❯

You may also like

Cricket
World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया बना विश्व विजेता
20 November 2023
Election Result 2023
Vishnudev Say New CM in CG : विष्णु देव साय होंगे CG के नए सीएम
10 December 2023
Madhya Pradesh
13 Years Boy Death: हार्ट अटैक से 13 वर्षीय बालक की मौत
30 January 2024
Local
CM visit to Ratlam:मुख्यमंत्री मोहन यादव का रतलाम दौरा तय,21 दिसंबर खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ 
17 December 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Regional rise conclave:सीएम डॉ. मोहन यादव रीजनल राइज कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ, चेतन्य काश्यप बोले- रतलाम के लिए ऐतिहासिक दिन
  • Ratlam shine in IPL
  • Ratlam cricketer in IPL
  • Chahal with mystery girl: नई पार्टनर के साथ दिखाई दिए यजुवेंद्र चहल
  • Chetana Khel Mela: सीएम मोहन यादव आज रतलाम में खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ, 25वें खेल चेतना मेले का भव्य आगाज 

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown