Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Ratlam
  • तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

Posted on 13 August 202613 August 2026 By Dharmendra Malviya No Comments on तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प
Ratlam

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने किया नेतृत्व

रतलाम

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित तिरंगा वाहन रैली के समापन अवसर पर भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर रतलाम जिले के युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने मंचासीन सभी अतिथियों का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। शसोनी ने स्वागत भाषण के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं रतलाम जिले की 5 विधानसभा के 25 मंडलों से बड़ी संख्या में उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रैली में शामिल सभी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम के पश्चात यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान न हो। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि रैली में उपलब्ध कराए गए तिरंगे को 15 अगस्त को अपने घर पर सम्मानपूर्वक सबसे ऊँची जगह पर फहराएं तथा सदैव तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखें कार्यक्रम को रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रहित एवं संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल,उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना एवं अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। तिरंगे के साथ निकली भव्य वाहन रैली और मंच से दिए गए राष्ट्रभक्ति के संदेश ने पूरे आयोजन को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Tags: bjpym MPBJP Ratlam sailana

Post navigation

❮ Previous Post: नगर में निकली भव्य तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

You may also like

Bhopal
Helmet is Mandatory in MP: एमपी में हेलमेट अनिवार्य
22 November 2023
Bhopal
एकलव्य स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया , मेरिट बच्चों का सम्मान और पूर्व छात्रों का हुआ मिलन समारोह
20 July 2025
India
Tanzania Diwali celebrations :विदेशों में दिवाली 
13 November 2023
Cricket
Ratlam Player In IPL: रतलाम के आशुतोष का IPL डेब्यू 
4 April 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प
  • नगर में निकली भव्य तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश
  • सराफा व्यापारी की आत्महत्या से सनसनी होटल के कमरे में जहर का सेवन किया
  • थाना सैलाना पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई — 1.5 किलो गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
  • सैलाना में कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन, शिव भक्ति में डूबा नगर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown