
आलोट। विगत दिनों श्री महावीर विद्यालय में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम दो चरणों में आयोजित पेरेंट्स मीटिंग के माध्यम से घोषित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे। उत्कृष्ट परिणाम मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी स्पष्ट दिखाई दी।

विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नर्सरी में सकीना, जैनब, बुरहानुद्दीन, एलकेजी में ऋषभ सेठिया, सारांश मेहता, सकीना मुर्तजा, यूकेजी में निशांत पोरवाल, काशवी गुप्ता, सृष्टि बोरीवाल, कक्षा पहली में बुरहानुद्दीन लोखंडीया, दूसरी में निशा सोनगरा, तीसरी में शरजील सैयद, चौथी में प्रिंस पहाड़वा, पांचवीं में लक्ष्य सोलंकी, छठी में अनिका कोठारी, सातवीं में अंजन काला, आठवीं में लतिका मीणा, नौवीं में ऋषभ पंवार तथा ग्यारहवीं कॉमर्स में तनीषा पाटीदार और विज्ञान में संस्कार झंडी शामिल रहे।

एम.पी. बोर्ड वर्ग में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नर्सरी में इनाया, केजी 1 में राजवर्धन, केजी 2 में शुभ मोदी, कक्षा 1 में पलक पाटीदार, कक्षा 2 में वेदिका सिसोदिया, कक्षा 3 में एशिका सूर्यवंशी, कक्षा 4 में हर्षिता कुंवर, कक्षा 5 में हितांश गेहलोत तथा कक्षा 6 में राधा आंजना प्रथम रहे। सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

प्राचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में विद्यालय नियमित रूप से संचालित रहेगा और पाठ्यक्रम के साथ विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही सीबीएसई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा एम.पी. बोर्ड में कक्षा सातवीं तक प्रवेश दिए जा रहे हैं।

