
आलोट। विक्रमगढ़ क्षेत्र में गेट नंबर 21 ओवरब्रिज की मांग को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों और संघर्ष समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में लंबे समय से लंबित मांग पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि ओवरब्रिज निर्माण की मांग जल्द पूरी नहीं की जाती है, तो विक्रमगढ़-आलोट बंद रखा जाएगा। इस निर्णय पर उपस्थित सभी लोगों ने सहमति जताई और आंदोलन को आगे बढ़ाने का समर्थन किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र की अत्यंत आवश्यक जरूरत है, जिससे आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सकेगी। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


