
आलोट। राष्ट्रीय मिन्स-कम-मेधावी छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) योजना 2025-26 के घोषित परीक्षा परिणाम में शासकीय सांदीपनि विद्यालय, आलोट के चार विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित विद्यार्थियों में विनायक-प्रवीण निगम, यश-राधेश्याम पोरवाल, पुष्कर-बालुराम मालवीय तथा मयंक-मनोहरलाल रांगी शामिल हैं।

इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययन हेतु प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये (एक हजार रुपये प्रतिमाह) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फिरोज खान एवं प्रधानाचार्य सत्यनारायण सोनगरा सहित समस्त स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने मिडिल विंग के एचएम, कक्षाध्यापक आदित्य सेन तथा सभी विषय शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय देते हुए इसे विद्यालय व आलोट क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



