Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Politics
  • MP Election Result :” एम वाय” फैक्टर ने दिलाई प्रचंड जीत

MP Election Result :” एम वाय” फैक्टर ने दिलाई प्रचंड जीत

Posted on 4 December 20234 December 2023 By dvnews24x7.com No Comments on MP Election Result :” एम वाय” फैक्टर ने दिलाई प्रचंड जीत
Election Result 2023, Politics

एमपी में महिलाओं और युवाओं ने जताया भाजपा में विश्वास, एमपी सहित तीन राज्यों में भाजपा सरकार

मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली प्रचंड जीत से भाजपा ने एक बार फिर तीनों प्रमुख राज्यों में बहुमत हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लड़े गए चुनाव में तीनों राज्यों में भाजपा को जबरदस्त सफलता हासिल हुई है। मोदी लहर के चलते राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता वापसी भी हो गई । मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली 163 सीटों के प्रचंड बहुमत के पीछे “एम वाय” फेक्टर का असर रहा है। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की ऐसी सुनामी चली की कांग्रेस की सारी रणनीति और चुनावी योजनाएं धरी रह गई। वहीं, मध्य प्रदेश के युवाओं ने भी भाजपा,मोदी और शिवराज में अपना विश्वास दिखाया है। यही वजह रही की मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार भाजपा को 48.55 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त हुआ है।

दरअसल चुनाव नतीजे के पहले लाडली बहना योजना को गेम चेंजर तो बताया जा रहा था लेकिन उसके इतने बड़े इंपैक्ट का आकलन विपक्षी दल कांग्रेस और स्वयं भाजपा ने भी नहीं किया था।

2003, 2013 और 2023 का विशेष संयोग

2003,2013 और 2023 में भी दिखेगी तिकड़ी !

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का भाजपा के साथ एक विचित्र संयोग बना है। 2003 में तीनों हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की लहर थी और एक साथ पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी। 2008 में भाजपा को राजस्थान की सत्ता गवाना पड़ी थी। इसके बाद वर्ष 2013 में फिर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रिपीट हुई थी और राजस्थान में भाजपा की सत्ता में वापसी हुई थी। लेकिन 2018 में तीनों राज्यों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। 2020 में एमपी में भाजपा की सत्ता में वापसी जरूर हो गई। लेकिन रविवार को आए नतीजे ने एक बार फिर इतिहास को दोहराया और 2003 13 और 23 में एक बार फिर तीनों राज्यों में एक साथ भाजपा को सत्ता हासिल हुई है।

Tags: BJP chattisgad Election MP Election Rajsthan

Post navigation

❮ Previous Post: MP Election Result Live : अंतिम दौर में मतगणना , निर्दलीय कमलेश्वर डोडियार ने चौंकाया, 4 सीट पर भाजपा
Next Post: Sensex and Gold  On Record High : सेंसेक्स और सोना सर्वकालिक ऊंचाई पर ❯

You may also like

Jaora

MP Election: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन
15 November 2023
Election Result 2023
MP Election Result Countdown Begin: मतगणना का काउंटडाउन शुरू
2 December 2023
Election Result 2023
Vishnudev Say New CM in CG : विष्णु देव साय होंगे CG के नए सीएम
10 December 2023
Jaora
MP Election:मतदान दल रवाना
16 November 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ratlam shine in IPL
  • Ratlam cricketer in IPL
  • Chahal with mystery girl: नई पार्टनर के साथ दिखाई दिए यजुवेंद्र चहल
  • Chetana Khel Mela: सीएम मोहन यादव आज रतलाम में खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ, 25वें खेल चेतना मेले का भव्य आगाज 
  • CM visit to Ratlam:मुख्यमंत्री मोहन यादव का रतलाम दौरा तय,21 दिसंबर खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ 

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown