Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • भाई-बहन का अटूट रिश्ता एक दिन पहले टूटा, बांधनी थी राखी देना पड़ी मुखाग्नि

भाई-बहन का अटूट रिश्ता एक दिन पहले टूटा, बांधनी थी राखी देना पड़ी मुखाग्नि

Posted on 18 August 202418 August 2024 By Dharmendra Malviya No Comments on भाई-बहन का अटूट रिश्ता एक दिन पहले टूटा, बांधनी थी राखी देना पड़ी मुखाग्नि
Blog

सागर

रक्षा बंधन के पूर्व करना पड़ा बहनों को अपने भाई का अंतिम संस्कार

भाई को राखी बांध कर,दी नम आंखों से विदाई

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच के प्यार और सुरक्षा के बंधन को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है. लेकिन यह रक्षाबंधन दो बहनों के लिए ऐसा भी दिन लेकर आएगा यह सोचा न था. रक्षाबंधन के एक दिन पहले सागर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जिसमे 18 साल के दिव्यांग भाई की मौत होने पर उसकी छोटी बहनों को उसकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर और मुखाग्नि देना पड़ी है ।  परंपरा के अनुसार दोनों बहनों ने भाई को राखी बांधी और घर से अंतिम विदाई दी। इस मार्मिक घटना को जिसने भी देखा और सुना उसकी आंखे नम हो गई।

सागर के रविशंकर वार्ड निवासी पप्पू भल्ला ताम्रकार के बेटे राजू की रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व रविवार को मौत हो गई। 18 वर्षीय राजू मानसिक बीमारी का शिकार था,आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद राजू के माता पिता ने राजू का कई जगह इलाज भी करवाया लेकिन राजू इस बीमारी से उभर नही सका। उसकी  दोनो बहनें उसका पूरा ख्याल रखती थी, राजू की बहन माही उम्र 16 साल और महक उम्र 14 साल उसे हर रक्षाबंधन पर राखी बांध कर उससे आशीर्वाद लेती थी और भगवान से बड़े भाई की स्वस्थ्य होने की कामना करती थी।

कलाई पर राखी बांध कर बहनों ने दी मुखाग्नि

राजू का जब निधन हुआ तो दोनों बहनों ने परंपरा के अनुरूप अपने भाई के हाथ में राखी बांधी  और अंतिम विदाई दी। दोनो बहनें घर से लेकर मुक्तिधाम तक पैदल अंतिम यात्रा में शामिल हुई और मुक्तिधाम में पूरी रस्मो के साथ भाई को मुखाग्नि दी। इस मार्मिक पल ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दी.

Tags: ALIRAJPUR bhopa chattisgad gwalior Jaora Ratlam REVA SAGAR sailana

Post navigation

❮ Previous Post: जूनियर डॉक्टर मोमिता को न्याय दिलाने के लिए आगे आया रामेष्ठसेवा संस्था
Next Post: आदिवासी युवक से जूते की लेस बंधवान बदमाश को पड़ा भारी ❯

You may also like

Blog
झारखंड में बड़ा रेल हादसा
30 July 2024
Blog
Hello world!
9 November 2023
Blog
आदिवासियों का धड़ल्ले से धर्मांतरण
28 July 2024
Blog
नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के लिए हाईकोर्ट से राहत भरी बड़ी खबर
30 July 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ratlam shine in IPL
  • Ratlam cricketer in IPL
  • Chahal with mystery girl: नई पार्टनर के साथ दिखाई दिए यजुवेंद्र चहल
  • Chetana Khel Mela: सीएम मोहन यादव आज रतलाम में खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ, 25वें खेल चेतना मेले का भव्य आगाज 
  • CM visit to Ratlam:मुख्यमंत्री मोहन यादव का रतलाम दौरा तय,21 दिसंबर खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ 

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown