भोपाल

जनता सरकार मोर्चा हरियाणा के डॉ देवेंद्र बल्हारा द्वारा बनाया गया एक संगठन है जिसमें अभी तक लगभग 35 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके है संगठन का उद्देश्य जल, जगल ,जमीन बचाने के साथ साथ कर्ज़ में डूबे लोगो को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में रतलाम जिले भी संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा जो कि सामाजिक गतिविधि के साथ साथ क्षेत्र में चल रही बैंकों की गुंडागर्दी और अवैध पजेशन कब्जा के खिलाफ खुलकर विरोध प्रदर्शन कर मौके पर आये बैंक अधिकारी और अधिवक्ता से अपना सवाल जवाब और आवेदन का निराकरण हेतु अपनी मांग रखते हैं मोर्चे का बिना जवाब दिये बैंक और अधिकारी कई जगह बिना कुर्की किए खाली हाथ लौटने पर मजबूर होते है

ऐसा वाक़्या रतलाम जिले के तहसील सैलाना के ग्राम आडवाणिया में भी एक कर्ज से परेशान व्यक्ति के यहां शुक्रवार को बैंक अपना कब्जा लेने और मकान को कुर्की करने के लिए नोटिस के माध्यम से आन वाले थे लेकिन संगठन की ताकत और मोर्चे के लोगों को देख कर बैंक अधिकारी नियत दिनांक को नहीं आए और जनता सरकार मोर्चे को एक और सफलता मिली संगठन के डॉ विक्रम वृत्तिया ने बताया कि हम लगातार मोर्चे के माध्यम से पूरे क्षेत्र कर्ज मुक्ति अभियान से लोगों को जोड़ कर उन्हें प्रेरित कर रहे है और बैंकों की मनमानी के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे है जो आगे भी बड़ी जंग के रूप में चलती रहेगी।




