श्रावण के तीसरे सोमवार को भक्ति में डूबा सैलाना, निकली विशाल शाही सवारी
दूर दराज से आई कावड यात्रा
सैलाना
केदारेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जन सैलाब सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ा भक्तों का लगा तांता
वही सैलान में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। जनप्रयत्न कल्याण समिति के तत्वावधान में विशाल शाही सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शाही सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
शाही सवारी के दौरान पूरा नगर शिवमयी और भक्तिमय नजर आया। प्रमुख मार्गों पर नागरिकों ने सवारी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं सेवा की व्यवस्थाएं की गईं।

दोपहर बाद शाही सवारी नगर स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।


शाही सवारी में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रावण सोमवार के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने नगरवासियों को एकजुट करते हुए भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
केदारेश्वर महादेव का जल अभिषेक करने दूर दराज पंचेड़,बोरखेड़ा, प्रयत्न जन कल्याण समिति सैलाना, अम्बा,हरसोला,जनजाति विकास मंच ,खोखरा, बारोड़ा,सेमलिया,हसन पालिया,रतलाम से कांवड़ यात्री डीजे ढोल की थाप के साथ सम्मिलित हुए




