Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Ratlam
  • तिरंगा में रंगा सैलाना चारों ओर तिरंगा शान से लहराया

तिरंगा में रंगा सैलाना चारों ओर तिरंगा शान से लहराया

Posted on 14 August 202614 August 2026 By Dharmendra Malviya No Comments on तिरंगा में रंगा सैलाना चारों ओर तिरंगा शान से लहराया
Ratlam

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सैलाना में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

सैलाना

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नगर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत स्थानीय जुनावास से हुई। यहां से यात्रा नगर के कुमावत पूरा, शेखजी मोहल्ला, देवरी चौक सहित विभिन्न प्रमुख वार्डों और मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कई कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे।
यात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद किया।
तिरंगा यात्रा के बस स्टैंड पहुंचने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को सदैव याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

Tags: Congress Ratlam sailana tirnaga

Post navigation

❮ Previous Post: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

You may also like

India
BJP Campaign: भाजपा ने झोंकी ताकत
14 November 2023
Bhopal
Dipavali In Burial Sites: यहां मनेगी शमशान में दिवाली
11 November 2023
Education
जीवन मे निरन्तर वीर वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े –नीलम बघेल
14 August 2024
Cricket
Ratlam shine in IPL
24 March 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तिरंगा में रंगा सैलाना चारों ओर तिरंगा शान से लहराया
  • दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
  • तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प
  • नगर में निकली भव्य तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश
  • सराफा व्यापारी की आत्महत्या से सनसनी होटल के कमरे में जहर का सेवन किया

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Delhi
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown