Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने जताई हत्या के आशंका, जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार

लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने जताई हत्या के आशंका, जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार

Posted on 18 February 202618 February 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने जताई हत्या के आशंका, जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार
Blog
विगत दिनों रतलाम जिले के नामली कस्बे में एक लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर गुहार लगाई है. परिजनों ने पुलिस पर भाजपा से जुड़े प्रभावशाली लोगों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है.लहसुन व्यापारी शिवम राठौड़ की  नामली कस्बे के बाहर संदिग्ध हालत में लाश मिली थी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है. लेकिन शिवम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसे व्यावसायिक तौर पर जुड़े लोगों की

मृतक व्यापारी शिवम राठौड़ के परिजन मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का आवेदन दिया है. मृतक के भाई प्रदीप राठौड़ ने बताया कि नामली के अनुराग अग्रवाल और रतलाम के चंदन शर्मा, पराग शर्मा और महेश शर्मा शिवम को रूपों की लेनदेन के लिए लगातार परेशान कर रहे थे।


शिवम की लाश मिलने के एक दिन पहले भी वह उसे ढूंढने घर आए थे और अगले दिन सुबह उसकी मौत होने के बाद शिवम का साइन किया हुआ सेल्फ का चेक लेकर एसबीआई नामली बैंक में भुनाने पहुंच गए थे। इन सभी लोगों की संदिग्ध गतिविधि अलग-अलग जगह लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुई थी. बावजूडिस के केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर नामली थाना पुलिस इस घटना को केवल आत्महत्या मान रही है. परिजनों ने हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए  पांच लोगों पर नामजद एफआईआर करवाई थी।

परिजनों का कहना है कि नामली पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की और हत्या के मामले को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए साजिश रची जा रही है .मृतक के परिजन आज जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने नामली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि  हमने सबूत भी दिए हैं सीसीटीवी कैमरे के वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए  और पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत भी की है.

लेकिन पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है. परिजन संजू राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने अब तक शिवम का मोबाइल नहीं ढूंढा है. घटना वाले दिन मौके से कोई जहर या कीटनाशक की बोतल नहीं मिली थी लेकिन दो दिन बाद पुलिस जहर की शीशी मिलने की बात कह रही है. परिजनों का कहना है कि यदि शिवम को न्याय नहीं मिला तो वह परिवार और समाज के साथ सड़क पर उतरकर अनशन करेंगे.

बहरहाल इस मामले में परिजनों को शिवम की हत्या किए जाने का शक है.  वहीं, नामली थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है. परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है. पुलिस इस पूरे मामले में सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच कर रही है.

Post navigation

❮ Previous Post: मनरेगा बंद करने के विरोध में खजूरी सोलंकी में कार्यक्रम, अजीत प्रेमचंद गुड्डू ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

You may also like

Blog
रतलाम जिला कलेक्टर मिशा सिंह भ्रमक समाचारों का खंडन किया
25 October 2025
Blog
झारखंड में बड़ा रेल हादसा
30 July 2024
Blog
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत 6 घायल
4 August 2024
Blog
डीएपी बोरी में बालू का आरोप: डाबड़िया के किसान ने की शिकायत, नवपद ट्रेडर्स व स्टाफ की जांच की मांग
7 February 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने जताई हत्या के आशंका, जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार
  • मनरेगा बंद करने के विरोध में खजूरी सोलंकी में कार्यक्रम, अजीत प्रेमचंद गुड्डू ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
  • मनुनिया महादेव मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी तैयारियां
  • एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • आलोट में जिन शासन की गौरव गाथा: पंचांहिका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, धर्म–तप–संयम का संदेश गूंजा नगर में

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown