मुख्य समारोह मंडी प्रांगण में जनपद अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया परेड की सलामी ली
सैलाना में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,
बैंड बाजे के साथ निकली प्रभात फेरी, नगर के सभी कार्यालयों में लहराया तिरंगा

सैलाना

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष का पर्व गुरुवार को सैलाना नगर में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
बैंड बाजे के साथ निकली प्रभात फेरी
स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत बैंड बाजे के साथ नगर में स्कूली विद्यार्थियों की प्रभात फेरी से हुई। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। प्रभात फेरी को देखकर मार्ग में खड़े नागरिकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
✦ विभिन्न कार्यालयों में हुआ गरिमामय ध्वजारोहण
जेल परिसर में जेलर ने, न्यायालय परिसर में न्यायाधीश ने तिरंगा फहराया।
एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुनील जायसवाल, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ नीलम बघेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।

लोकसेवा केंद्र पर एसडीएम सुनील जायसवाल ने ध्वजारोहण किया,तहसील कार्यालय में तहसीलदार मनीष जैन,
जनपद पंचायत में सीईओ रिया गेरा,
नगर परिषद में नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने झंडा फहराकर कर्मचारियों को मिठाई खिलाई,थाना परिसर में थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने ध्वजारोहण किया।
बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार,बस स्टैंड पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत,
दीनदयाल मार्केट में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा फहराकर देशसेवा का संकल्प दोहराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ डॉ. शैलेश डांगे ने ध्वजारोहण किया।

सभी जगह ध्वजारोहण के बाद मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।
✦ बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
मुख्य समारोह में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।






