सराफा व्यापारी ने होटल के कमरे में सल्फास का सेवन कर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैली पुलिस मौके पर पहुंची
रतलाम
रतलाम के चांदनी चौक स्थित महावीर ज्वेलर्स के
रवि मोतिया मंगलवार की शाम को घर से निकले उसके बाद रात को जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों और मित्रों ने उनकी तलाश शुरू की।
इसी दौरान धामनोद स्थित होटल प्रेम वाटिका के बाहर उनका वाहन नजर आने पर जानकारी निकालने से पता चला कि रवि ने होटल में रूम लिया हुआ है।वहां जाकर देखने पर देखा कि
रूम अंदर से बंद था और कोई हलचल नहीं होने से अनहोनी की आशंका के चलते जैसे तैसे दरवाजा खोलते ही सबके होश उड़ गए। व्यापारी कमरे में मृत पड़ा दिखाई देने पर तत्काल सैलाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार छानबीन करने पर मौके से हाथ से लिखा एक कागज मिलने की बात सामने आई है जो पूरा उल्टी से खराब हो रहा है।घटना स्थल पर जहरीले पदार्थ के पाउच बिखरे मिले उन्हें भी पुलिस ने अपने कब्जे में
लेकर जांच में लिया गया है।व्यापारी की किसी मामले में बड़ी रकम डूबने की चर्चा बाजार में गर्म है पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई हैं।
शव को रात में पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जहां आज सुबह पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मृतक के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चिया हैं।


