Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • MP
  • Trible Girl’s Marrige: सामाजिक समरसता की अनोखी मिसाल 

Trible Girl’s Marrige: सामाजिक समरसता की अनोखी मिसाल 

Posted on 9 April 20249 April 2024 By dvnews24x7.com No Comments on Trible Girl’s Marrige: सामाजिक समरसता की अनोखी मिसाल 
MP, Positive Story

पिपलोदा के राठौर परिवार ने करवाई अपनी धर्मपुत्री की धूमधाम से शादी, आदिवासी बेटी के कन्यादान का मिला सौभाग्य 

समाज में जातिगत भेदभाव , द्वेष और जनजातीय वर्ग के शोषण जैसी घटनाओं से समाचार पत्र और सोशल मीडिया भरे रहते है। लेकिन कुछ सकारात्मक घटनाएं ऐसी भी होती है जो सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है।  रतलाम जिले के पिपलोदा के राठौर परिवार ने सामाजिक समरसता की अनोखी मिसाल पेश की है। पिपलोदा निवासी रिटायर्ड शिक्षक भोपाल सिंह राठौर ने अपनी धर्मपुत्री अनीता बामनिया का विवाह बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न करवाया और आदिवासी कन्या पुत्री के कन्यादान का सौभाग्य प्राप्त किया है। जिसकी चर्चा में पूरे नगर में हो रही है।

दरअसल पिपलौदा के रहने वाले भोपाल सिंह राठौर के खेत पर बामनिया परिवार कई वर्षों से काम करता है। सीधे-साधे आदिवासी भाई प्रभुलाल बामनिया और उनकी पत्नी के साथ उनके 5 बच्चे भी थे। इनमें से तीन पुत्रियां भी थी । भोपाल सिंह राठौर ने स्वयं शिक्षक होने के  नाते अपने दोनों बेटों के साथ ही बामनिया परिवार के बच्चों को भी पढ़ाई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इन बच्चों में सबसे ज्यादा प्रेरित हुई अनीता बामनिया। उसकी लगन और नटखटपन देखकर राठौर परिवार ने उसे धर्म पुत्री मान लिया। पहली कक्षा से लेकर बीए तक की पढ़ाई भी करवाई। इतना ही नहीं बल्कि अनीता राठौर परिवार के साथ इनके घर पर ही रहती थी। अनीता का दूसरा परिवार भी पास ही रहता है ऐसे में सभी बच्चों को आना जाना भी लगा रहता था।

अगस्त 2023 में भोपाल सिंह राठौर रिटायर्ड हुए हैं। इस बीच बीए करने के बाद जब अनीता के परिवार ने खराड़ी परिवार में उसका विवाह तय किया तो भोपाल सिंह राठौर और उनके दोनों पुत्रों को परिवार के तौर पर साथ लेकर गए। इसके बाद राठौर परिवार की सहमति से ही रिश्ता पक्का हुआ तो राठौर परिवार ने ही उसके विवाह की सभी रीतियां करने और इसका पूरा खर्च उठाने का भी निर्णय लिया। अपनी धर्मपुत्री का विवाह समारोह पूर्वक मार्च 2024 में संपन्न करवाया है। विवाह पत्रिका में अनीता के नाम के साथ धर्मपिता और उसके पिता दोनों का नाम लिखवाया गया। बामनिया परिवार के अनुसार राठौर परिवार से मिले प्रेम, सहयोग और माहौल के चलते गरीब परिवार की बेटी का न केवल जीवन बदला बल्कि इससे समाज को भी नई प्रेरणा मिली है। राठौर परिवार और बामनिया परिवार की मित्रता और सामाजिक समरसता की प्रशंसा सभी जगह हो रही है। 

वीडियो स्टोरी यहां देखें
Tags: Jaora Piploda Ratlam sailana

Post navigation

❮ Previous Post: Gold And Sensax At All Time High : शेयर बाजार और सोना सर्वकालिक ऊंचाई पर
Next Post: MP’s Boys In IPL: लगातार दूसरे मैच में मप्र के शशांक और आशुतोष का जलवा ❯

You may also like

Bhopal
एकलव्य स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया , मेरिट बच्चों का सम्मान और पूर्व छात्रों का हुआ मिलन समारोह
20 July 2025
Crime
Fake Gangrape Case:रतलाम का अजब गजब पुलिस थाना
18 January 2024
Crime
Accident Or Murder : दो युवकों की संदिग्ध मौत
22 March 2024
Local
Chetana Khel Mela: सीएम मोहन यादव आज रतलाम में खेल चेतना मेले का करेंगे शुभारंभ, 25वें खेल चेतना मेले का भव्य आगाज 
21 December 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खाद -बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन
  • बिजली खाद की पर्याप्त पूर्ति नहीं होने को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  हजारों किसानों के साथ आज एसडीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
  • Chetna Khel Mela: रतलाम में खेलों का महाकुंभ, शनिवार से खेल चेतना मेले की शुरुआत
  • वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन राठौड़ का निधन, लोगों ने दी नम आंखों से अंतिम विदाई
  • SIR प्रक्रिया में लगे बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown