Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • आलोट में जिन शासन की गौरव गाथा: पंचांहिका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, धर्म–तप–संयम का संदेश गूंजा नगर में

आलोट में जिन शासन की गौरव गाथा: पंचांहिका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, धर्म–तप–संयम का संदेश गूंजा नगर में

Posted on 10 February 202610 February 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on आलोट में जिन शासन की गौरव गाथा: पंचांहिका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, धर्म–तप–संयम का संदेश गूंजा नगर में
Blog

आलोट। जैन श्वेतांबर भवन में पंचांहिका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भक्तिभाव और उत्साह के साथ हुआ। प्रथम दिन महा मंगलिक प्रवचन में चंद्रप्रभा श्री जी की विदुषी शिष्या, प्रखर व्याख्यात्री साध्वी चंदनबाला श्री जी ने धर्म, तप और संयम के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि जिसका मन धर्म और संयम में तपा हो, उसे देवता भी नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन सर्वोपरि है, क्योंकि इसी जीवन में श्रवण, आचरण और संयम—तीनों का साधन संभव है। जिन शासन मिलना हमारे लिए सौभाग्य और पुण्य का परिणाम है, इसलिए पुण्य का संतुलन बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान नवकारसी के लाभार्थी महेंद्र कुमार–योगेंद्र कुमार मारवाड़ी तथा सौरभ कुमार–संतोष कुमार चतर परिवार का बहुमान श्री जिन कुशल सूरी दादा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश बांठिया, उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीख, कोषाध्यक्ष नितेश बांठिया, विजय बाफना एवं अनिल चोपड़ा द्वारा किया गया। स्वागत गीत मोना मारवाड़ी ने प्रस्तुत किया, जबकि संचालन डॉ. सुनील चोपड़ा ने करते हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कीसाध्वी चंदनबाला श्री जी का नगर में प्रवेश नागेश्वर बाईपास चौराहे से समैया (चल समारोह) के रूप में हुआ। सकल श्री संघ की उपस्थिति में निकले इस भव्य चल समारोह में महिला मंडल की सदस्याएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं।

नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह शोभायात्रा जैन श्वेतांबर भवन पहुंची। कार्यक्रम के पश्चात साध्वी श्रीजी की निश्रा में शाली भद्र भोजन मंडप का शुभारंभ भी विधिवत किया गया।प्रतिष्ठा महोत्सव अंतर्गत श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी में सृजन कुशल सूरी आदि गुरु बिम्ब एवं अधिष्ठायक देव-देवियों की पावन प्रतिष्ठा 10 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। पंचांहिका महोत्सव की शुरुआत स्नात्र पूजा से हुई। 11 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे कुंभ स्थापना एवं गांव सांझी मेहंदी वितरण कार्यक्रम होगा,

जबकि रात्रि भक्ति संभव जैन सीतामऊ एवं अमन आंचलिया आलोट द्वारा की जाएगी। 12 फरवरी को प्रातः भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रि भक्ति दश दीपक मालू भोपाल एवं अमन आंचलिया द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। 13 फरवरी को साध्वी मंडल की निश्रा में विधिकारक प्रवीण भाई जैन द्वारा भव्य प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई जाएगी तथा फले-चुंदड़ी का आयोजन होगा। 14 फरवरी को प्रातः द्वार उद्घाटन विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। प्रतिदिन प्रातः एवं सायं नवकारसी तथा सधार्मिक वात्सल्य का आयोजन लाभार्थी परिवारों के सहयोग से ट्रस्ट मंडल द्वारा किया जा रहा है।

भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सिरेमल भंडारी एवं प्रियंक बांठिया को सौंपी गई है।  पूरे नगर में धार्मिक वातावरण और भक्ति का उत्साह दिखाई दे रहा है, जिससे आलोट धर्ममय आभा से आलोकित हो उठा है।

Post navigation

❮ Previous Post: ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा प्रहार: तेज आवाज वाली बुलेट पर आलोट पुलिस की सख्त कार्रवाई

You may also like

Blog
पोर्न वीडियो देख हैवान बना भाई ,बहन से दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या
27 July 2024
Blog
आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र घोटाला : जांच टीम बनी, रिपोर्ट गायब, कार्रवाई शून्य
21 January 2026
Blog
विधायक ने छात्रावासो का औचक निरीक्षण किया
11 August 2024
Blog
आगामी पर्वों को लेकर आलोट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
8 February 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आलोट में जिन शासन की गौरव गाथा: पंचांहिका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, धर्म–तप–संयम का संदेश गूंजा नगर में
  • ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा प्रहार: तेज आवाज वाली बुलेट पर आलोट पुलिस की सख्त कार्रवाई
  • शुगर मिल लीज भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, 11 गांवों में 162.85 हेक्टेयर पर बेदखली नोटिस से बढ़ा तनाव
  • थाना बरखेड़ा कला पुलिस द्वारा अवैध वसूली व चोरी के प्रकरण में 4 वर्ष से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • आगामी पर्वों को लेकर आलोट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown