
रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे तेज आवाज निकालकर सड़क पर दहशत और असुविधा फैलाने वालों को स्पष्ट संदेश मिला है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना आलोट पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें नियम विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। वाहन से अत्यधिक तेज आवाज निकल रही थी, जिससे राहगीरों और आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही थी।
वाहन चालक दिनेश पिता प्रभुलाल सूर्यवंशी (उम्र 30 वर्ष, निवासी बगुनिया) के कब्जे से मोटरसाइकिल जब्त कर मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाया गया। इसके बाद संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, सउनि मोहन भाटी, आरक्षक मुकेश एवं आरक्षक दीपक माली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन में किसी भी प्रकार




