Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिया सौहार्द बनाए रखने का संदेश

आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिया सौहार्द बनाए रखने का संदेश

Posted on 1 March 20261 March 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिया सौहार्द बनाए रखने का संदेश
Blog

आलोट। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना परिसर आलोट में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और होली आयोजकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम रचना शर्मा ने उपस्थितजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ मनाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

एसडीओपी पल्लवी गौर ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने आयोजकों से निर्धारित समय सीमा और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा गश्त बढ़ाई जाएगी। बैठक में तहसीलदार पंकज पवैया एवं जेई अमित पाटीदार ने भी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

बैठक के उपरांत प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से नागरिकों को शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया। इस दौरान होली आयोजन समितियों के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Post navigation

❮ Previous Post: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार
Next Post: अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम, महिला मंडल ने खेली रंगों की होली ❯

You may also like

Blog
लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने जताई हत्या के आशंका, जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार
18 February 2026
Blog
कांवड़ियों से भरी ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर
29 July 2024
Blog
अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम, महिला मंडल ने खेली रंगों की होली
1 March 2026
Blog
वार्ड 8 में गहराया पेयजल संकट, शीघ्र समाधान की मांग
19 February 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युवा शक्ति का महाकुंभ: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन आलोट में संपन्न
  • अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम, महिला मंडल ने खेली रंगों की होली
  • आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिया सौहार्द बनाए रखने का संदेश
  • 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार
  • वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय का संदेश

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown