Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Bhopal
  • पेसा मोबेलाइजरों की वेतन वृद्धि व कार्य-परिस्थितियों में सुधार की मांग,विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पेसा मोबेलाइजरों की वेतन वृद्धि व कार्य-परिस्थितियों में सुधार की मांग,विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Posted on 25 November 202525 November 2025 By Dharmendra Malviya No Comments on पेसा मोबेलाइजरों की वेतन वृद्धि व कार्य-परिस्थितियों में सुधार की मांग,विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Bhopal

भोपाल

मध्यप्रदेश के पेसा मोबेलाइजरों ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी, यात्रा भत्ता एवं कार्य-परिस्थितियों में सुधार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में पेसा मोबेलाइजर 20 जिलों, 89 विकासखंडों और लगभग 5221 ग्राम पंचायतों में निरंतर कार्यरत हैं और ग्रामसभाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।

पेसा मोबेलाइजरों ने कहा कि उन्हें मात्र ₹4000 प्रतिमाह मानदेय प्राप्त हो रहा है, जिसमें न पेट्रोल-डीजल व्यय शामिल है, न ही मोबाइल डेटा, यात्रा या अन्य कार्य संबंधी खर्च। महंगाई और बढ़ती दैनिक आवश्यकताओं के कारण इतने कम पारिश्रमिक में परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है। ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक समय तक लगातार फील्ड में कार्य करना पड़ता है, जहां आवागमन भी चुनौतीपूर्ण है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पेसा एक्ट, पेसा नियम, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामसभा जागरूकता एवं प्रशासनिक समन्वय में पेसा मोबेलाइजर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। चयन प्रक्रिया भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा योग्यता, शैक्षणिक मानदंड, डिप्लोमा और मेरिट सूची के आधार पर की गई थी, फिर भी उन्हें न्यूनतम वेतन तक उपलब्ध नहीं हो रहा।

मोबेलाइजरों ने मानदेय को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप बढ़ाकर ₹15,000–₹20,000 प्रतिमाह किए जाने, साथ ही यात्रा भत्ता, मोबाइल डेटा भत्ता, आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करने एवं सेवा नियमितीकरण पर सकारात्मक निर्णय की मांग की है। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों की तरह दायित्व दिए जाते हैं, किंतु पारिश्रमिक अत्यंत कम होना अन्यायपूर्ण है।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रदेशभर के पेसा मोबेलाइजरों को राहत प्रदान करने हेतु शीघ्र निर्देश जारी करने की मांग की है।

Tags: ALIRAJPUR BHOPAL madhyapradesh Ratlam

Post navigation

❮ Previous Post: मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा 2022: आदिवासी आरक्षण के 121 पद शून्य, विधायक डोडियार ने राज्यपाल को सौंपा मंगू भाई पटेल के नाम आवेदन – संवैधानिक अवमानना का गंभीर आरोप
Next Post: SIR प्रक्रिया में लगे बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ❯

You may also like

Blog
खरमोर अभ्यारण से मुक्त की गई 250 किसानों की जमीन, नहीं उगा पा रहे थे फसल, 30 साल का किसानों का वनवास खत्म
23 July 2024
Bhopal
MP New CM: मोहन यादव होंगे एमपी के सीएम
11 December 2023
Bhopal
6 घंटे लगातार रेस्क्यू के बाद सौम्या को निकाला बाहर
29 July 2024
Bhopal
एम्बुलेंस की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी।
3 August 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खाद -बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन
  • बिजली खाद की पर्याप्त पूर्ति नहीं होने को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  हजारों किसानों के साथ आज एसडीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
  • Chetna Khel Mela: रतलाम में खेलों का महाकुंभ, शनिवार से खेल चेतना मेले की शुरुआत
  • वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन राठौड़ का निधन, लोगों ने दी नम आंखों से अंतिम विदाई
  • SIR प्रक्रिया में लगे बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown