
आलोट। डॉ. चिंतामणि मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी की समर्पण निधि में 21 हजार रुपये की राशि का चेक समर्पित किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें।
समर्पण निधि के विधानसभा प्रभारी श्री शैलेश आंचलिया ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आलोट मंडल प्रभारी महेश टांक ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अनिल पोरवाल, सुजानसिंह परिहार, महेन्द्र सिंह, सरपंच गोपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने संगठन को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।


