Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Education
  • गणित विषय के महारथी सुदेश कपूर सेवानिवृत

गणित विषय के महारथी सुदेश कपूर सेवानिवृत

Posted on 31 October 202531 October 2025 By Dharmendra Malviya No Comments on गणित विषय के महारथी सुदेश कपूर सेवानिवृत
Education

लोकप्रिय शिक्षक सुदेश कपूर सेवानिवृत एकलव्य स्कूल में 18 साल दी सेवा उनके छात्र कई उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है

सैलाना। लगभग चार दशक तक गणित शिक्षक के रूप में सेवा देने वाले सुदेश कपूर शुक्रवार को शिवगढ़ बालक माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद से सेवा निवृत हो गए। गणित विषय में प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतिभा और निखार कर उन्हें और बेहतर विद्यार्थी बनाना और कमजोर विद्यार्थी को अच्छे विद्यार्थी की श्रेणी में ला खड़ा करने की महारथ कपूर में थी। उनके पढ़ाए विद्यार्थी गणित में शत प्रतिशत अंक भी ले आते थे।2003 में सैलाना के मॉडल स्कूल में एक साथ तीन विद्यार्थियों ने हाई स्कूल परीक्षा में गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, यही कपूर की मेहनत का ही कमाल था। बाद में भी ऐसे विद्यार्थी सामने आए जिन्होंने शत प्रतिशत अंक गणित में प्राप्त किए लेकिन इसकी शुरुआत 2003 से हुई थी।

-ये हैं उनके सेवाकाल का ब्यौरा
1985 में देवास जिले के पूंजपुरा के हाई स्कूल में बतौर उच्च श्रेणी शिक्षक उन्होंने अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत की। छह वर्ष बाद वे 1991 में सैलाना के मॉडल स्कूल में पदस्थ हुए।2007 तक निरंतर इस संस्था में सराहनीय सेवाएं देने वाले कपूर बाद में 2007 से 2009 तक सैलाना के ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रहे।2009 से वे शिवगढ़ स्थानांतरित हो गए। बाद में उन्होंने आदिवासी विकास विभाग की शिवगढ़ की संस्थाओं में ही अब तक सेवाएं दी। सेवानिवृत्ति शिवगढ़ की संस्था से प्रधानाध्यापक के रूप में हुई। अपनी मेहनत और लगन के दम पर वे हर जगह छात्र छात्राओं के चहेते रहे तो दूसरी ओर अधिकारियों की निगाह में भी अच्छे इन्सान और अच्छे शिक्षक के रूप में बने रहे।

-2002 में कलेक्टर ने उनसे मशविरा किया था

2002 में तत्कालीन कलेक्टर ने एक बार अपने सैलाना प्रवास पर कपूर को रेस्ट हाऊस पर बुलवा कर गणित विषय में विद्यार्थी 100 में से 100 अंक कैसे लाए, इस बात पर विचार विमर्श किया था। कपूर ने उनसे गणित की बारीकियां साझा की थी। बाद में 2003 में मॉडल स्कूल के एक साथ तीन विद्यार्थी हाई स्कूल के परिणाम में गणित में 100 में से 100 अंक लाए थे। कपूर के अनेक विद्यार्थी देश, विदेश में ऊंचे ओहदों पर कार्यरत हैं।

-संस्था परिवार ने दी समारोहपूर्वक बिदाई।
संस्था परिवार ने कपूर को गरिमामय समारोह में बिदाई दी। संस्था प्राचार्या साधना चौहान ने कपूर को अत्यंत मेहनती शिक्षक बताते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। विद्यार्थी कैसा भी हो, कमजोर से कमजोर विद्यार्थी भी कपूर सर के कुशल अध्यापन से चल निकलते थे। प्राचार्या ने उनके भावी जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए संस्था में उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाने की बात कही। कपूर ने अपने सम्मान और बिदाई के प्रत्युत्तर में कहा कि उनके जीवन का एक सूत्रीय लक्ष्य रहा कि सरल प्रणाली से कठिन विषय गणित को विद्यार्थियों के दिमाग में उतारना। सभी से उन्हें पूरे सेवाकाल में अपार स्नेह और सहयोग भी अच्छा मिला।
संस्था की ओर से उन्हें अभिनंदनपत्र भी भेंट किया गया।
संचालन शिक्षक राजीव राठौड़ ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य साधना चौहान ने किया।

Tags: sailana

Post navigation

❮ Previous Post: रतलाम जिला कलेक्टर मिशा सिंह भ्रमक समाचारों का खंडन किया

You may also like

Blog
नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के लिए हाईकोर्ट से राहत भरी बड़ी खबर
30 July 2024
Bhopal
झालावाड़ हादसे के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लिखे अधिकारियों को पत्र
27 July 2025
Education
Ratlam’s government school in World’s top 10 school :दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाना रतलाम के बच्चों का सौभाग्य – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
15 June 2024
Education
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह
1 December 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गणित विषय के महारथी सुदेश कपूर सेवानिवृत
  • रतलाम जिला कलेक्टर मिशा सिंह भ्रमक समाचारों का खंडन किया
  • 36 घंटे बीत जाने के बाद भी असली पुलिस नकली पुलिस को पकड़ने में नाकाम
  • नकली पुलिस ने बुजुर्ग को ठगा
  • झालावाड़ हादसे के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लिखे अधिकारियों को पत्र

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2025 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown