Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • युवा शक्ति का महाकुंभ: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन आलोट में संपन्न

युवा शक्ति का महाकुंभ: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन आलोट में संपन्न

Posted on 1 March 20261 March 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on युवा शक्ति का महाकुंभ: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन आलोट में संपन्न
Blog

आलोट। रतलाम जिले के आलोट में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। देशभर से पहुंचे पदाधिकारियों और समाजजनों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। अधिवेशन में संगठन के संस्थापक राजेंद्र संघवी, संरक्षक गोविंद डबकरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र काला, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन मुनिया, पोरवाल समाज अध्यक्ष दिनेश कोठारी, किराना एसोसिएशन अध्यक्ष शांतिलाल कमरिया, महिदपुर समाज अध्यक्ष शिव नारायण काला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत आलोट नगर के जूना बाजार स्थित पोरवाल धर्मशाला से भव्य चल समारोह के साथ हुई। विशाल रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंबेडकर भवन पहुंची। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, राठौर समाज, अंजुमन कमेटी आलोट, चौधरी मित्र मंडल, ब्लॉक कांग्रेस आलोट, अजीत बोरासी मित्र मंडल सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने मंचों के माध्यम से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं ने जोश और अनुशासन के साथ संगठन शक्ति का प्रभावी प्रदर्शन किया।

अंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम राजा टोडरमल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों के सम्मान के पश्चात उद्बोधन सत्र प्रारंभ हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, इसलिए संगठित रहना अनिवार्य है। उन्होंने समाज को कुरीतियों से दूर रहने, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा प्रदेश के प्रत्येक नगर में नवयुवती संगठन के गठन का आह्वान किया। साथ ही संगठन की सदस्यता अभियान प्रारंभ करने और पूर्व में लिए गए निर्णयों—अंतर्जातीय विवाह एवं प्री-वेडिंग शूटिंग के विरोध—का सख्ती से पालन करने की बात दोहराई गई।

कार्यक्रम में संजय काला, वैभव झड़ी, दीपक तिरुपति, राकेश मामा, बनकट सेठिया, पंकज काला सहित समाजबंधुओं ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। संचालन विट्ठल मोदी ने किया तथा आभार राजेश मंडवारिया ने माना।

अधिवेशन में युवाओं की भागीदारी और समाजजनों की एकजुटता ने यह संदेश दिया कि संगठित समाज ही सशक्त समाज होता है। आयोजन की भव्यता और अनुशासन ने उपस्थित जनों को यह कहने पर मजबूर कर दिया—वास्तव में यह अधिवेशन शानदार रहा।

Post navigation

❮ Previous Post: अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम, महिला मंडल ने खेली रंगों की होली

You may also like

Ratlam Ganesh Mandir: The famous Ukala Ganesh temple of Ratlam.
Ratlam
Ratlam Ganesh Mandir: रतलाम का प्रसिद्ध ऊकाला गणेश मंदिर
10 November 2023
Bhopal
6 घंटे लगातार रेस्क्यू के बाद सौम्या को निकाला बाहर
29 July 2024
Blog
खरमोर अभ्यारण से मुक्त की गई 250 किसानों की जमीन, नहीं उगा पा रहे थे फसल, 30 साल का किसानों का वनवास खत्म
23 July 2024
Blog
तालोद की किसान चौपाल में जैविक खेती पर जोर, लहसुन-संतरा-नींबू प्रोसेसिंग यूनिट के प्रस्ताव भेजने के निर्देश
20 February 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युवा शक्ति का महाकुंभ: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन आलोट में संपन्न
  • अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव की धूम, महिला मंडल ने खेली रंगों की होली
  • आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिया सौहार्द बनाए रखने का संदेश
  • 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार
  • वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय का संदेश

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown