
उन्हेल (राजस्थान) में होली पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर स्थित कृष्ण विद्या मंदिर में रंग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गुलाल एवं फूलों से होली खेली।
इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को होली पर्व का महत्व बताया गया। उन्हें समझाया गया कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक उत्साह के साथ उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष नरवर सिंह चौहान, सचिव राजवीर सिंह चौहान, प्राचार्य कृष्णपाल सिंह चंद्रावत सहित विद्यालय परिवार के सदस्य गुनगुन धनगर, यशिका शर्मा, हर्षिता राजपुरोहित, सुरभी पोरवाल, निरंजन शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।




