

महावीर स्वामी के जयकारों” से गूंजते नगर के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। सजे-धजे रथ, आकर्षक झांकियां और सफेद वस्त्रों में श्रद्धालुओं की अनुशासित सहभागिता ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया, जिससे पूरा शहर श्रद्धा के उत्सव में डूब गया।


कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं महिला मंडल की सक्रिय और अनुशासित भागीदारी रही। संपूर्ण आयोजन ने एकता, आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए नगरवासियों के हृदय में गहरी छाप छोड़ी।

