
आलोट नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 में पिछले कई महीनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे क्षेत्र के रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण आमजन में असंतोष व्याप्त है तथा दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
इस संबंध में पूर्व जिला महामंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नागेश खारोल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद आलोट को लिखित आवेदन सौंपकर समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी इस समस्या को लेकर मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया गया था, जिस पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया था, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आवेदन में वार्ड क्रमांक 8 की पेयजल समस्या के स्थायी एवं त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिल सके। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या के निराकरण की अपेक्षा जताई




