Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Blog
  • आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र घोटाला : जांच टीम बनी, रिपोर्ट गायब, कार्रवाई शून्य

आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र घोटाला : जांच टीम बनी, रिपोर्ट गायब, कार्रवाई शून्य

Posted on 21 January 202621 January 2026 By Durgashankar Pahadiya No Comments on आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र घोटाला : जांच टीम बनी, रिपोर्ट गायब, कार्रवाई शून्य
Blog


आलोट। शासकीय आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में सामने आए भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं के मामले में एसडीएम द्वारा जांच टीम गठित किए जाने के बावजूद अब तक न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है और न ही किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई की गई है। जांच दल बनने के बाद भी रिपोर्ट शून्य रहने से पूरे प्रकरण पर लीपापोती के आरोप लगने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले के आलोट विकासखंड अंतर्गत ताल तहसील की ग्राम पंचायत बरखेड़ा खुर्द में निर्माणाधीन आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र में शासन से प्राप्त सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री के कथित दुरुपयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में सरकारी सीमेंट की बोरियों को चोरी-छुपे बाहर बेचने के दृश्य सामने आए थे, जिसे लाखों लोगों ने देखा और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने आलोट एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, तय मापदंडों की अनदेखी हो रही है और शासन की सामग्री को निजी लाभ के लिए खुले बाजार में बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यह गड़बड़ी ठेकेदार, पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से लंबे समय से चल रही थी, जो वीडियो सामने आने के बाद उजागर हुई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम द्वारा तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर भौतिक सत्यापन, स्टॉक रजिस्टर मिलान और निर्माण गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच दल द्वारा जांच किए जाने की बात कही गई, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई और न ही किसी स्तर पर जवाबदेही तय की गई है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जांच टीम गठित कर दी गई है तो फिर रिपोर्ट कहां है। क्या जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई है या दोषियों को संरक्षण देने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे जनहित से जुड़े निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार कर शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया है, लेकिन प्रशासन की सुस्ती से दोषियों के हौसले बुलंद हैं।


ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जांच रिपोर्ट को तत्काल सार्वजनिक किया जाए, दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार, पंचायत प्रतिनिधियों और संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


अब पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह भ्रष्टाचार के इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई करता है या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Post navigation

❮ Previous Post: रतलाम में प्रतिभाओं का महाकुंभ: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने 2500 से अधिक मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।
Next Post: 12 साल से फरार हत्या का स्थाई वारंटी गिरफ्तार ❯

You may also like

Blog
मनाली में बादल फटा
25 July 2024
Blog
आदिवासियों का धड़ल्ले से धर्मांतरण
28 July 2024
Blog
किसान से रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया लोकायुक्त उज्जैन टीम की कार्यवाही
30 July 2024
Blog
Hello world!
9 November 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 12 साल से फरार हत्या का स्थाई वारंटी गिरफ्तार
  • आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र घोटाला : जांच टीम बनी, रिपोर्ट गायब, कार्रवाई शून्य
  • रतलाम में प्रतिभाओं का महाकुंभ: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने 2500 से अधिक मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।
  • खाद -बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन
  • बिजली खाद की पर्याप्त पूर्ति नहीं होने को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  हजारों किसानों के साथ आज एसडीएम कार्यालय का करेंगे घेराव

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown