
आलोट। महाशिवरात्रि पर्व पर मनुनिया महादेव में लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। बुधवार को रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने लाल थाना क्षेत्र के ग्राम मनुनिया महादेव पहुंचकर मेला स्थल और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं मेला समिति को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि पर संभावित भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, आवश्यक बैरिकेडिंग एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रचना शर्मा तथा आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा



