
आलोट/रतलाम: अपराध चाहे कितना भी शातिर तरीके से किया जाए, पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं सकता। रतलाम पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का खुलासा किया है, जहाँ एक सगे भाई ने ही अपने घर की खुशियों में सेंध लगा दी। आलोट पुलिस ने ग्राम पिपलिया सिसोदिया में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
शंका ने खोला राज
विवेचना के दौरान पुलिस को ग्रामीणों से इनपुट मिला कि फरियादी का बड़ा भाई राहुल पाटीदार, जो पिछले 4 सालों से रतलाम में रह रहा है, घटना वाली रात गांव में देखा गया था। परिवार को भी अपने ही किसी सदस्य पर शंका थी।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल व एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम की टीम ने तत्काल जाल बिछाया।
रतलाम से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम ने रतलाम के काटजू नगर में दबिश देकर राहुल पाटीदार (24 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ (हिकमत अमली) के बाद राहुल टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के किराए के मकान से चोरी किया गया सारा माल बरामद कर लिया है।

बरामदगी: दो सोने के मंगलसूत्रएक जोड़ी सोने की कान की झुमकियांकुल अनुमानित कीमत: करीब 03 लाख रुपये।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम के साथ उपनिरीक्षक आर.सी. खड़िया, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, आरक्षक अंकित काला और आरक्षक दीपक पाटीदार की मुख्य भूमिका रही। आरोपी को अब माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
रतलाम पुलिस की अपील: अपराध मुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

