Skip to content
dvnews24x7.com

dvnews24x7.com

  • Blog
  • India
  • MP Election 2023
  • Business
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Sports
    • Cricket
    • Paris Olympics 2024
    • Football
  • Madhya Pradesh
    • Ratlam
    • Jaora
    • Bhopal
    • Local
    • Neemuch
  • Viral Video
  • World
  • Home
  • Bhopal
  • हम बाबासाहब के सिद्धांत को मानते है ——–जीतू पटवारी

हम बाबासाहब के सिद्धांत को मानते है ——–जीतू पटवारी

Posted on 12 November 202412 November 2024 By Dharmendra Malviya No Comments on हम बाबासाहब के सिद्धांत को मानते है ——–जीतू पटवारी
Bhopal

सैलाना

दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए पटवारी

जीतू पटवारी को मुख्य मंत्री बनाना है—-हर्ष विजय गहलोत

मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की जन्म जयंती पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सैलाना नगर में स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की जन्म जयंती तथा दिपावली मिलन समारोह में शिरकत करने आए। नगर में आने के पहले उन्होंने मोती बंगला स्थित स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की प्रतिमा पर पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत तथा पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत की उपस्थिति में माल्यार्पण किया।  माल्यार्पण के बाद स्थानीय जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर आए। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पटवारी को 51 किलो का फुलो का हार व साफा बांधकर तीर कमान भेंट किये।


प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष पटवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने चुनाव के पहले जो वादे किए थे। जिसमे सोयाबीन छह हजार रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं तीन हजार प्रति क्विंटल हम खरीदेंगे। इधर लाडली बहनाओं को शिवराज सिंह चौहान ने तीन हजार रुपए देने का वादा किया और आड़ी तिरछी बातें करके सत्ता में आए। लेकिन अब सरकार जनहित के कोई भी काम पर ध्यान नहीं दे रही हैं। सभी सरकारी खजाने को लूटने में लगे है। पटवारी ने मोहन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बैकलॉग अनुसूचित/जाति जनजाति के डेढ़ लाख पद रिक्त है। लेकिन सरकार अब तक भर्ती नहीं कर रही है। विजयपुर उप चुनाव में हम 50 हजार मतों से जीतेंगे। हालांकि यहाॅ भी भाजपा ने राजस्थान से गुंडे बुलवाकर ग्रामीणों पर गोलियां बरसाई। जिससे कई आदिवासी हताहत हुए।

हम अगले विधान सभा चुनाव तक पच्चीस साल  से सत्ता से बाहर हो चूके होगें । हमे एक होकर लड़ना है । अभी हमारे पास सिर्फ 63 सीट है और हम विपक्ष में है। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव  हुए।  इस चुनाव मे कुछ लोग पार्टी छोड़कर चले गये। आज उनको कही भी जगह नही मिल रही है। जो व्यक्ति सिद्धांत से समझौता नही करते उसका नाम है, प्रभुदयाल गेहलोत। पार्टी कैसे मजबूत हो, सहयोग, समर्पण। यह सब हमें गेहलोत साहब से सीखना चाहिए।


    पटवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले सभी चुनाव में हम जनपद, सरपंच, जिला पंचायत के चुनाव  हम आपसी सामंजस्य बनवा कर कार्यकर्ताओ को लड़वाएंगे। मैं  सभी विधानसभा मे जाउंगा। और यही बाते सभी कांग्रेस कार्यक्रताओ के बीच रखकर सामंजस्य स्थापित करवाऊंगा। 


हम सत्ता से बाहर है, यह हमारी कमज़ोरी है। हम कम रहेगें लेकिन दमदार रहेगे। झारखंड के चुनाव में भी राजस्थान के गुंडे बुलवाए। हम बिना लड़ाई लडकर सत्ता मे आ ही नही सकते।  हर्ष भाई चुनाव हारे, जिंदगी नही हारे। मध्य प्रदेश के उपचुनाव मे हमने लिखकर दिया की यहा के कलेक्टर एसपी को हटाओ लेकिन निर्वाचन आयोग नही माना । अब प्रमाणित हो गया की उस विधान सभा के गांवो मे गोलिया बरसी ओर लोगो को भाजपा मे ही वोट दे यह कहकर डरा धमका रहे है। विजयपुर के जिस गांव में गोलियां चली और लोगो ने एक गुंडे का पकड़ा।  वो गुंडा राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर राजस्थान में करीब चालीस से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है। भाजपा वाले सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतना चाहते है। हम बाबासाहब के सिद्धांत को मानते है। मोदी जी कहते है कटोगें तो बंटोगे। लेकिन रामायण मे कही नफरत फैलाने की बात नही लिखी। भाजपा ये नफरत फैला रही है। भाजपा भले कितने भी हथकंडे अपना ले, हम विजयपुर उप चुनाव पचास हजार वोटो से  जीतेंगे। कांग्रेस एक जूट रहती तो लोकसभा मे दस सीट तो निकाल लेती। मैं प्रभुदयाल गेहलोत की बोली ही बोल रहा हूं। जल,जगंल व जमीन कांग्रेस पार्टी का सिद्धांत है। लेकिन सरकार इन चीजो से आदिवासियों को बेदखल कर रही है।


`गेहलोत ने दिया स्वागत भाषण`


      इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमें संगठन के लिए काम करना है। क्षेत्र मे जो विकास हुये वे सब कांग्रेस की देन है। आज भाजपा के राज मे क्या हो रहा है, सब जानते है। बाजना, रावटी, बेड़दा, सैलाना आदि क्षेत्र मे सिंचाई के  लिये लाईट बहुत कम मिल रही है। हम किसानों के हित में आंदोलन करेंगे ।रावटी, बाजना व सैलाना के डीसी को घेरेगे। गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करो  व सब लड़ाई छोडो। जीतू पटवारी को मुख्य मंत्री बनाना है। आपस के लड़ाई- झगड़े खूंटी पर टांग दे। पहले  हम कभी हारे नही। रतलाम ग्रामीण, जावरा,सैलाना
कांग्रेस की स्थाई सीटे थी। कांग्रेस के राज मे आठवी पास पुलिस व मास्टर बन जाता था।2003 से आज तक नौकरी नही निकाली, घासलेट छीन लिया शक्कर छीन ली। इस साल चार हजार करोड रुपए का बजट था। वो कहां गया ?  हमारे लिए क्या? रोजगार है।  हम काम के लिए कब तक बाहर जाते रहेंगे। कार्यक्रम संबोधित करते हुए कुक्षी विधायक हनी बघेल ने  कहा कि ये संघर्ष का समय है। अभी चार साल है। हमें अभी से लड़ाई लड़नी है। नौजवान युवा साथी को कडीं मेहनत कर 28 मे सरकार बनाना है। धार के कांग्रेस नेता बालमुकूंद सिंह गौतम ने कहा कि कांग्रेस कमजोर नही है। हम सबको एक होकर चुनाव लड़कर कांग्रेस की अगली सरकार बनानी है। कार्यक्रम को प्रताप सिंह ग्रेवाल ने भी संबंधित किया।  इस अवसर पर पुर्व विधायक पारस सकलेचा,  रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, हनी गेहलोत, वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला,पूर्व पार्षद रामप्रसाद चंदेल, महेंद्र शुक्ला, श्रीराम चोधरी, जितेंद्र सिंह राठौर, हेमंत कुमावत, बद्रीलाल काग, दिनेश सोनी, पप्पन पठान, फिरोज पठान, यास्मीन शैरानी, कारू लाल निनामा, रायसिंह भूरिया, मोहन डामर, प्रेम रानीसिंग, सालिया देवदा, रामजी निनामा, वागजी जरनिया, रंगजी भाई, सूरेश डिंडोर, जीवन लाल मईड़ा, छगन भगोरा गलिया राजापुरा आदि थे। कार्यक्रम का संचालन मंगलेश कसेरा ने किया व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार  ने माना

Tags: ALIRAJPUR BHOPAL Congress jahbua Jaora KISAN mp congress Ratlam

Post navigation

❮ Previous Post: दशहरा मिलन समारोह संपन्न
Next Post: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह ❯

You may also like

Bhopal
एकलव्य मॉडल स्कूल सैलाना का स्थापना दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा
18 July 2025
Bhopal
नकली पुलिस ने बुजुर्ग को ठगा
23 October 2025
Bhopal
Dipavali In Burial Sites: यहां मनेगी शमशान में दिवाली
11 November 2023
Bhopal
एम्बुलेंस की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी।
3 August 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मनुनिया महादेव मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी तैयारियां
  • एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • आलोट में जिन शासन की गौरव गाथा: पंचांहिका प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, धर्म–तप–संयम का संदेश गूंजा नगर में
  • ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा प्रहार: तेज आवाज वाली बुलेट पर आलोट पुलिस की सख्त कार्रवाई
  • शुगर मिल लीज भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, 11 गांवों में 162.85 हेक्टेयर पर बेदखली नोटिस से बढ़ा तनाव

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023

Categories

  • Bhopal
  • Blog
  • Business
  • Champions Trophy 2025
  • Chattisgad
  • Covid
  • Cricket
  • Crime
  • Dewas
  • Dhar
  • Dubai
  • Education
  • Election Result 2023
  • Entertainment
  • forest
  • Gwalior
  • Health
  • India
  • Indore
  • IPL
  • IPL 2025
  • IPL2024
  • Jabalpur
  • Jaora
  • JHARKHAND
  • Jobs
  • Khargone
  • Local
  • Loksabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • Mandsaur
  • MP
  • MP Election 2023
  • mppsc
  • Neemuch
  • Paris Olympics 2024
  • Politics
  • poltics
  • Positive Story
  • Rajsthan
  • Ratlam
  • Religion
  • Rewa
  • Sagar
  • Satna
  • Sports
  • T20 world cup
  • Taiwan
  • Tanzania
  • Technology
  • Ujjain
  • Utility
  • World

Copyright © 2026 dvnews24x7.com.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown