सैलाना

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ‘हर घर
तिरंगा’ अभियान एवं तिरंगा यात्रा के तहत नगर सैलाना में
भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगर के
विभिन्न शासकीय एवं गैर- शासकीय विद्यालयों के
विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा
लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के संदेश को जन-
जन तक पहुंचाया।
तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए विद्यार्थी दोपहर 12-30 बजे बालक हायर सेकेंडरी स्कूल (सांदीपनि स्कूल) परिसर में एकत्रित हुए। यहां से दोपहर 1 बजे रैली का शुभारंभ किया गया। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तिरंगा हाथों में लेकर अनुशासित ढंग से शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना
देखने को मिली।
रैली बालक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर सदर बाजार पहुंची। इसके बाद रैली पैलेस चौराहा होते हुए शेखजी मोहल्ला एवं रंगवाड़ी मोहल्ले से निकली और बस स्टैंड पहुंची। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती रैली को देखने के लिए नागरिक भी मार्ग के दोनों ओर मौजूद रहे। विद्यार्थियों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण ने नगरवासियों
में उत्साह का संचार किया। बस स्टैंड पर रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना के साथ राष्ट्रगान में सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा ऐतिहासिक हर घर तिरंगा यात्रा का जोरो शोरो से स्वागत सम्मान किया।




